रायपुरहमर छत्तीसगढ़
महादेव सट्टा एप और मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार ASI समेत 4 आरोपियों को ईडी ने कोर्ट में किया पेश

NCG NEWS DESK रायपुर। महादेव सट्टा एप और मनी लांड्रिंग से मामले में गिरफ्तार ASI समेत 4 आरोपियों को प्रवर्तन निदेशालय ने आज रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत के कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। बता दें कि, दो दिन पहले ईडी प्रदेश के दो जिलों रायपुर और भिलाई में छापेमार कार्रवाई की थी। जिसमें ईडी ने वकील, पुलिस, ट्रांसपोर्टर, सीए और जमीन कारोबारियों को शिकंजे में लिया है।
वहीं बुधवार को ईडी ने एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, अनिल दमानी, सुनील दमानी को ईडी ने कोर्ट में पेश किया है। चंद्रभूषण वर्मा रायपुर में डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (डीसीआरबी) में पदस्थ था। जिसे कुछ दिन पहले ही बीजापुर भेजा गया था। कोर्ट में मामले पर सुनवाई चल रही है।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!



















