छत्तीसगढ़ में दिखेगा चक्रवात का असर, रविवार को इन इलाकों में बारिश के आसार, जानें ताजा अपडेट

NCG NEWS DESK RAIPUR:–
छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश के साथ ही ठिठुरन बढ़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
पहाड़ी राज्यों की बात करें, तो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तापमान भी गिर रहा है और बारिश भी हो रही है. हिमाचल के कुछ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी रिपोर्ट की गई है. जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में मौसम साफ है, जबकि जम्मू में बादल छाए हैं.
रविवार तीन दिसंबर से प्रदेश में बारिश शुरू होने की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन रविवार तीन दिसंबर से प्रदेश में बारिश शुरू होने की संभावना है। विशेषकर बस्तर क्षेत्र में तीन, चार व पांच दिसंबर को बारिश की संभावना है तथा मध्य छ्तीतसगढ़ में चार, पांच और छह दिसंबर को बारिश के आसार है। इसी प्रकार सरगुजा संभाग में भी पांच व छह दिसंबर को बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही वर्षा के आसार है। इसके चलते अभी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। रविवार से प्रदेश में बारिश शुरू होने के आसार है।
ये भी पढ़े :-
- Weather Update: मौसम विभाग ने जताई मध्यम बारिश होने की संभावना
- भारी बारिश से उफान पर नर्मदा नदी, 12000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर किया गया स्थानांतरित
- 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, रेल लाइन धंसी, भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद



















