एलन मस्क Youtube को देंगे टक्कर, जल्द लांच होगा एक्स का टीवी एप

NCG NEWS DESK New Delhi :-
एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क youtube को टक्कर देने की तैयारी में है। वो जल्दी ही एक्स का टीवी एप जल्द ही लॉन्च करने जा रहे है। जिसमे youtube की तरह ही आप टीवी पर एक्स। X का टीवी एप काफी हद तक यूट्यूब टीवी एप जैसा ही होने वाला है। टीवी एप के जरिए एलन मस्क की प्लानिंग एक्स के वीडियोज को टीवी पर पहुंचाने की है।
एलन मस्क ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट किया, “हम बस यही चाहते हैं कि लोग अपने बड़े टीवी स्क्रीन पर आराम से लंबे वीडियो देख सकें।”एक्स में यह बड़ा बदलाव आने के बाद यूजर्स अब बड़े वीडियो टीवी में सीधे देख पाएंगे। हालांकि टीवी एप के लिए मोनेटाइजेशन को लेकर अभी तक कोई एलान नहीं हुआ है।
आसान नहीं होगा youtube से मुकाबला
लन मस्क के इस एप का सीधा मुकाबला यूट्यूब से है। लेकिन यहाँ टक्कर बिलकुल भी आसान नहीं होने वाली। क्योंकि सभी स्मार्ट टीवी में आपको पहले से ही यूट्यूब एप मिलता है। इसका बड़ा कारण यह है कि कई अन्य प्लेयर्स के मार्केट में आने के बाद भी टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम में गूगल का दबदबा है।
Coming soon https://t.co/JlnlSL7eS9
— Elon Musk (@elonmusk) March 9, 2024
ये भी पढ़े :-



















