बिलासपुर
आबकारी और पुलिस की कार्रवाई: हैवेन्स पार्क के मालिक और मैनेजर समेत 10 जुआरी गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर के अग्रसेन चौक स्थित हैवेन्स पार्क में अवैध गतिविधियों पर लगातार हो रही कार्रवाई में अब पुलिस ने भी कड़ी कार्रवाई की है। दो दिन पहले ही आबकारी विभाग ने होटल के बार को पंद्रह दिन के लिए निलंबित किया था, और अब पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर होटल में धावा बोलकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में हैवेन्स पार्क के मालिक और मैनेजर भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ जुआ खेलाने के आरोप लगे हैं। आबकारी और पुलिस की कार्रवाई: हैवेन्स पार्क के मालिक और मैनेजर समेत 10 जुआरी गिरफ्तार



















