आबकारी विभाग की छापेमारी: शराब दुकानों में कई खामियां, पॉपुलर ब्रांड और ठंडी बीयर का अभाव

रायपुर l छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने शराब दुकानों पर की गई छापेमारी में कई गंभीर खामियां उजागर की हैं। आबकारी सचिव आर. संगीता के निर्देश पर प्रदेशभर की मदिरा दुकानों की आकस्मिक जांच की जा रही है। इस कड़ी में बिलासपुर में संचालित 18 मदिरा दुकानों की जांच की गई, जहां पॉपुलर ब्रांड की अनुपलब्धता और ठंडी बीयर की कमी जैसी समस्याएं सामने आईं।आबकारी विभाग की छापेमारी: शराब दुकानों में कई खामियां, पॉपुलर ब्रांड और ठंडी बीयर का अभाव
बिलासपुर की मदिरा दुकानों में गंभीर खामियां
छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन लिमिटेड (CSBCL) के प्रबंध संचालक श्यामलाल धावड़े के नेतृत्व में आबकारी विभाग और सीएसएमसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने बिलासपुर की 18 मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पॉपुलर ब्रांड्स की अनुपलब्धता, काउंटर में मदिरा ब्रांडों का प्रदर्शन न करना, और ठंडी बीयर की कमी जैसी खामियां पाई गईं।आबकारी विभाग की छापेमारी: शराब दुकानों में कई खामियां, पॉपुलर ब्रांड और ठंडी बीयर का अभाव
नियमित निरीक्षण में कमी और सफाई का अभाव
जांच में यह भी पाया गया कि कई दुकानों के प्रभारी आबकारी अधिकारियों ने नियमित निरीक्षण नहीं किया। दुकानों में प्रतिदिन की बिक्री राशि के बैंक जमा की रसीदें उपलब्ध नहीं मिलीं। इसके अलावा, दुकानों में सफाई की स्थिति भी खराब पाई गई। सुरक्षा गार्ड्स का समय पर उपलब्ध न होना, फर्नीचर और उपकरणों का उचित रखरखाव न होना, और खाली कॉर्टन्स का नियमित उठाव न होने जैसी समस्याएं भी सामने आईं।आबकारी विभाग की छापेमारी: शराब दुकानों में कई खामियां, पॉपुलर ब्रांड और ठंडी बीयर का अभाव
सुधार की दिशा में उठाए जाएंगे कदम
आबकारी विभाग इन खामियों को सुधारने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। सभी दुकानों में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। उम्मीद है कि इस कार्रवाई से मदिरा दुकानों की स्थिति में सुधार होगा और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।आबकारी विभाग की छापेमारी: शराब दुकानों में कई खामियां, पॉपुलर ब्रांड और ठंडी बीयर का अभाव









