LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

अवैध शराब बिक्री और जातिगत प्रताड़ना का आरोप: आबकारी उप निरीक्षक अमित शाह विवादों में

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में आबकारी विभाग के तत्कालीन उप निरीक्षक अमित शाह पर गंभीर आरोप लगे हैं। अमित शाह पर अवैध शराब की बिक्री करवाने और अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति को जातिगत प्रताड़ना देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।अवैध शराब बिक्री और जातिगत प्रताड़ना का आरोप

युवा कांग्रेस ने की शिकायत

युवा कांग्रेस ने मुंगेली जनदर्शन में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें आरोप लगाया गया कि अमित शाह जिले के आस-पास के क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री करवा रहे हैं। इस अवैध गतिविधि से स्थानीय लोगों का आर्थिक और सामाजिक संतुलन बिगड़ रहा है।अवैध शराब बिक्री और जातिगत प्रताड़ना का आरोप

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

अनुसूचित जाति के व्यक्ति से जातिगत गाली-गलौज

अवैध शराब बिक्री और जातिगत प्रताड़ना का आरोप: आबकारी उप निरीक्षक अमित शाह विवादों में

शिकायत के मुताबिक, बरमपुर निवासी तारण भास्कर को मुंगेली आबकारी कंट्रोल रूम में बुलवाया गया, जहां अमित शाह ने अवैध शराब की बिक्री से जुड़े पैसों की मांग की। जब तारण भास्कर ने इस अवैध गतिविधि में शामिल होने से इंकार किया, तो उसे जातिगत गालियां दी गईं। इस मामले पर पीड़ित और गवाहों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं।अवैध शराब बिक्री और जातिगत प्रताड़ना का आरोप

आबकारी जिला अधिकारी की चुप्पी पर सवाल

इस गंभीर मामले में अभी तक आबकारी जिला अधिकारी की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे प्रशासनिक भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।अवैध शराब बिक्री और जातिगत प्रताड़ना का आरोपl

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE