कचरा खुले में फेकने और सूखा-गीला कचरा अलग-अलग नही देने पर लगेगा जुर्माना शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने आयुक्त ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक

NCG NEWS DESK दुर्ग। नगर पालिक निगम/शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। बैठक में कहा कि निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के सभी सार्वजनिक व समुदायिक शौचालय में साफ सफाई व्यवस्था सहित आवश्यक सुविधाएं मौजूद रहें।उन्होंने अधिकारियों व टीम को कहा कि शहर के लोगो की भागीदारी आवश्यक है, कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण के दौरान सूखा कचरा एवं गीला कचरा सफाई वाहन को अलग- अलग ही प्रदान करें। कचरा को कहीं पर भी न फेंके,आसपास सफाई रखें, निर्माण एवं विध्वंसक मलबे को सड़कों पर बिखेर कर न रखें, निर्माणाधीन बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन वर्क को ग्रीन नेट से कवर करके रखे,प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग व विक्रय न करे।
बैठक में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि लोगो द्वारा यदि निगम के गाड़ी वाले को सूखा व गीला कचरा अलग अलग नहीं दिया तो उनसे जुर्माना की कार्रवाही करें!कचरा को घर के आस पास सड़क व नाला नालियो फेंकने पर भी जुर्माना की कार्रवाही करें। साथ ही निर्माण कार्य करते समय मलबा सड़क पर बिखेरा पड़े मिले उस पर भी जुर्माना देना होगा।शहर क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों पर निगम स्वास्थ्य विभाग की नजर रहेगी, यदि केयर टेकर गायब पाया गया तो एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जावेंगी।
Read more;-मुख्य सचिव और एसीएस वित्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट…जानें क्या है मामला
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के मापदंडों के अनुरूप कार्य करने के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बैठक में निर्देश में दिए गए हैं, स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की प्रतियोगिता में पहले पायदान पर लाने के लिए नगर निगम ने युद्ध स्तर पर काम करना प्रारंभ कर दिया है। इसमें नागरिको से अपील करे कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण के दौरान सूखा कचरा एवं गीला कचरा सफाई वाहन को अलग- अलग ही प्रदान करें। कचरा को कहीं पर भी न फेंके, आसपास सफाई रखें, निर्माण एवं विध्वंसक मलबे को सड़कों पर बिखेर कर न रखें।बैठक में मौजूद स्वस्थ्य अधिकारी जावेद अली,शेखर वर्मा के अलावा स्वस्थ्य विभाग अमला मौजूद रहें।



















