विदेश
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फिर चली गोली, 1 और जवान की मौत

NCG NEWS DESK PUNJAB/Bathinda :- बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में जवानों की मौत का सिलसिला जारी है। अब एक अन्य घटना में एक और जवान की गलती से गोली चलने से मौत हो गई। इससे एक दिन पहले ही अल सुबह करीब साढ़े 4 बजे 4 जवानों की मौत हो गई थी। हालांकि, अधिकारी का कहना है कि दोनों ही घटनाओं के आपस में कोई तार नहीं है। फिलहाल, घटना की जांच जारी है।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
सेना की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई है कि बुधवार को चेतावनी जारी होने के बाद एक जवान अपना हथियार तैयार कर रहा था। उस दौरान गलती से गोली चल गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। बठिंडा रेंज एडीजीपी एसपीएस परमार ने जानकारी दी है कि शुरुआती जांच में दोनों घटनाओं के बीच कोई कनेक्शन नहीं मिला है।



















