हाथी दांत, तेंदुआ और भालू की खाल की तस्करी में पांच आरोपी गिरफ्तार

रायपुर – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने हाथी दांत, तेंदुआ और भालू की खाल की तस्करी में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान को वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। हाथी दांत, तेंदुआ और भालू की खाल की तस्करी में पांच आरोपी गिरफ्तार


वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
वन विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 27 और 28 दिसंबर को छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड की सीमावर्ती वाड्रफनगर और रामानुजगंज वन परिक्षेत्रों में कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व राज्य स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी संदीप सिंह, वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (मध्य क्षेत्र) भोपाल और बलरामपुर वनमंडल की टीम ने किया। हाथी दांत, तेंदुआ और भालू की खाल की तस्करी में पांच आरोपी गिरफ्तार


वाड्रफनगर में तीन आरोपी गिरफ्तार
वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में लक्ष्मण पिता देवप्रसाद, मोहन पिता प्रेमलाल और दिलदार पिता गुरुदेव को हाथी दांत की तस्करी करते हुए पकड़ा गया। इनके पास से दो हाथी दांत, तीन मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई। हाथी दांत, तेंदुआ और भालू की खाल की तस्करी में पांच आरोपी गिरफ्तार
रामानुजगंज में दो तस्करों की गिरफ्तारी
रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में अनिल कुमार पिता भगवानदास शर्मा और रामबचन पिता शिवराम को तेंदुआ की दो खाल, भालू की एक खाल, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। हाथी दांत, तेंदुआ और भालू की खाल की तस्करी में पांच आरोपी गिरफ्तार


वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई
सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वी. श्रीनिवास राव ने जनता से अपील की है कि वे वन्य अपराध और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके। हाथी दांत, तेंदुआ और भालू की खाल की तस्करी में पांच आरोपी गिरफ्तार
Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









