LIVE UPDATE
अपराधदुर्ग

डॉक्टर दंपति के घर लगी आग, पांच गाड़ियां जलकर खाक, परिवार सहमा

दुर्ग: पुलगांव थाना क्षेत्र के विद्युत नगर में स्थित डॉ. पीयूष देवांगन के घर में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि नेक्सॉन कार सहित पांच गाड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना से परिवार के सदस्य दहशत में हैं। डॉक्टर दंपति के घर लगी आग, पांच गाड़ियां जलकर खाक, परिवार सहमा

अचानक भड़की आग, बड़ा नुकसान

डॉ. पीयूष देवांगन लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला में एमडी मेडिसिन के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी डॉ. श्रुति देवांगन गायनेकोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना 11 मार्च की सुबह 4 से 4:30 बजे के बीच हुई। डॉक्टर दंपति के घर लगी आग, पांच गाड़ियां जलकर खाक, परिवार सहमा

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

घर में सो रहा था पूरा परिवार

आग लगने के समय घर में डॉ. पीयूष, उनकी पत्नी, दो साल की बेटी मृदा, रिटायर्ड हेडमास्टर पिता पोषण लाल देवांगन और पीडब्ल्यूडी से रिटायर मां कमला देवांगन सो रहे थे। अचानक जलने की दुर्गंध आने पर डॉ. पीयूष जागे और देखा कि घर में आग लगी हुई है। डॉक्टर दंपति के घर लगी आग, पांच गाड़ियां जलकर खाक, परिवार सहमा

दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

परिवार ने तुरंत डायल 112 और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दुर्ग के जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पहली दमकल गाड़ी भेजने के बाद जब आग ज्यादा भड़कती दिखी, तो दूसरी दमकल गाड़ी भी मौके पर भेजी गई। डॉक्टर दंपति के घर लगी आग, पांच गाड़ियां जलकर खाक, परिवार सहमा

पुलिस जांच में जुटी, आग लगने का कारण अज्ञात

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। डॉक्टर दंपति के घर लगी आग, पांच गाड़ियां जलकर खाक, परिवार सहमा

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE