
रायपुर में नाबालिग से जबरन शादी और गोलीकांड, युवक, पिता और दोस्त गिरफ्तार
अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायपुर: रायपुर में नाबालिग से जबरन शादी और गोलीकांड, राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक नाबालिग लड़की के अपहरण, जबरन शादी, और गोलीकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस गंभीर प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
नाबालिग का अपहरण कर जबरन ले गया सरगुजा
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अप्रैल 2024 को आरोपी किशोर गाइन ने नाबालिग को जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर सरगुजा ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता से जबरन शादी की और अपने घर में 5 मई तक रखा। इस दौरान पीड़िता के साथ कई गंभीर आपराधिक घटनाएं घटित हुईं।रायपुर में नाबालिग से जबरन शादी और गोलीकांड

विवाद के बाद पीठ में मारी गोली, गंभीर रूप से घायल
घर में हुए विवाद के बाद आरोपी किशोर के पिता कन्हाई गाइन ने नाबालिग को एयरगन से गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों को बिना बताए ही किशोर और उसका पिता नाबालिग को रायपुर के एक निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।रायपुर में नाबालिग से जबरन शादी और गोलीकांड
परिजनों ने पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट, तीन आरोपी गिरफ्तार
जब नाबालिग के परिजन अस्पताल पहुंचे, तब उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किशोर गाइन, उसके पिता कन्हाई गाइन और उनके दोस्त विक्की उर्फ समर विश्वास को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।रायपुर में नाबालिग से जबरन शादी और गोलीकांड

पुलिस ने किन धाराओं में दर्ज किया मामला?
-
धारा 363 (अपहरण)
-
धारा 376 (दुष्कर्म)
ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC अध्यक्ष की जल्द होगी नियुक्ति, सीएम साय बोले- जल्द निकलेगी भर्तीNovember 27, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी और नए पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।... -
पॉक्सो एक्ट 2012 के तहत गंभीर धाराएं
-
हत्या के प्रयास और अवैध हथियार का प्रयोग भी जांच के दायरे में
मामला क्यों है संवेदनशील?
यह मामला केवल एक नाबालिग के शोषण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें घरेलू हिंसा, हत्या का प्रयास, और बाल अधिकारों का उल्लंघन जैसे गंभीर पहलू जुड़े हैं। पुलिस की जांच में और भी चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।रायपुर में नाबालिग से जबरन शादी और गोलीकांड
Read More:
- Ambikapur Murder Case: गैंती से ताबड़तोड़ वार कर पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, मर्डर के बाद बोला- ‘अब जेल जाऊंगा’
- Raigarh Viral Video: युवती ने कॉलेज प्रोफेसर को जड़े थप्पड़, लगाया अश्लील मैसेज भेजने का गंभीर आरोप!
- Ram Mandir Donation Scam: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का केंद्र पर बड़ा आरोप, बोले- ‘सरकार के संरक्षण में हुई चंदा चोरी’









