LIVE UPDATE
रायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री की कार का एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकराई गाड़ी

NCG NEWS DESK Raipur :-

पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के काफिले में शामिल कार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। चालक और उसके साथ बैठे पीएसओ को मामूली चोटें आईं, और सफारी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानकारी के अनुसार, भूपेश बघेल रात साढ़े 8 बजे दामाखेड़ा से घर लौट रहे थे। उनके काफिले में सामने सफारी चल रही थी। सिमगा गड़रिया नाले के पास अचानक बैल सामने आ गया। गाड़ी के ठीक पीछे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लैंड क्रूजर में सवार थे।

समय पर सही फैसला लेने से काफिला किसी अप्रिय घटना का शिकार होने से बच गया। हादसे में चालक और उसके साथ बैठे पीएसओ को मामूली चोट आई।

हादसे के बाद भूपेश बघेल ने गाड़ी रुकवाई और चालक पीएसओ से चोट के बारे में जानकारी ली। घटना की जानकारी थाने को दी गई। रायपुर से लोडर बुलाकर दुर्घटना ग्रस्त वाहन को पुलिस लाइन लाया।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE