LIVE UPDATE
रायपुर

पूर्व सीएम भूपेश बघेल BJP पर हमलावर, महंगाई बेरोजगारी देने वाली सरकार

NCG NEWS DESK Raipur :-

छत्तीसगढ़ की हॉट सीट में से एक राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल तूफानी जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की। इसी क्रम में सभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने भाजपा को महंगाई बेरोजगारी देने वाली सरकार करार दे दिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार आम जनता के साथ 10 वर्षों से अन्याय कर रही है। जनहित की एक भी योजना नहीं होने के कारण भाजपा अन्याय की पर्याय बन चुकी है। भाजपा अबकी बार 400 पार का नारा देकर एक बड़ी साजिश देश के साथ करने की कोशिश में है। 400 पार होने पर उनके द्वारा देश के संविधान जिसमें आम जनता को मौलिक अधिकार प्राप्त हैं, उन अधिकारों से भी वंचित करने का तानाबाना बुनने का खेल खेल रही है।

और तो और केंद्रीय योजनाएं राजनांदगांव में आम जनता के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। भारतमाला परियोजना रायपुर से हैदराबाद एक्सप्रेस वे में 2022 से जमीनों का चिन्हांकन होने के बाद ना तो उनका मुआवजा राशि केंद्र सरकार ने प्रदान की है। न तो किसान अपनी जमीन की खरीदी बिक्री कर पा रहे हैं। न ही बीमारी-शादी सहित अन्य जरूरी कार्य में भी क्षेत्र के किसान पैसे अभाव में हलाकन एवं परेशान है।

उन्होंने कहा कि उसके बाद भी राजनांदगांव के निष्क्रिय सांसद ने ना तो किसानों की सुध ली और ना ही कोई पहल की। अब तो भाजपा की सरकार आम जनता को मिलने वाली राशन में भी कटौती कर मुंह से निवाला छीनने का काम कर रही है। कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में थी तो हम प्रति व्यक्ति 7 किलो चावल के मान से देकर जनता को अन्न उपलब्ध करा रहे थे। वहीं, भाजपा अब प्रति कार्ड 35 किलो देकर खाद्यान्न में भी कटौती कर दी है।

साथ ही साथ महतारी वंदन योजना के नाम पर 3 महीने की राशि न देकर महतारियों के साथ अन्याय करने का काम किया है। कांग्रेस जो बात कहती है, वह करती भी है। इसका प्रमाण छत्तीसगढ़ में देखने को मिला। हमने किसानों को 2500 में धान खरीदने की बात की थी। किसानों का कर्ज माफी की बात की थी और इन दोनों निर्णय में लेने में कांग्रेस ने 2 घंटे का भी समय नहीं लिया था। वहीं आज भाजपा किसानों को नगद काउंटर से भुगतान करने के लिए 3 महीने से अधिक का समय ले रही है।

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ सरकार की पहली कैबिनेट में हुए 18 लाख आवास के हितग्राहियों को एक भी पैसा नहीं देकर जुमलेबाजी में फंसा कर सत्ता प्राप्त की है। यह आम चुनाव नहीं खास चुनाव है। इस खास चुनाव में हमें राजनांदगांव संसदीय सीट से कांग्रेस को जिताना है। देश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संदेश देना है ताकि महंगाई-बेरोजगारी सहित देश को कर्ज के गर्त में धकेलने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक सके।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE