LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़रायपुर

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी की गारंटी पर उठाए सवाल

NCG NEWS DESK RAIPUR :-

विधानसभा में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है. भूपेश बघेल ने मोदी की गारंटी पर भी सवाल उठाए हैं. भाजपा सरकार होर्डिंग में है. धान का 3100 नहीं दे रहे, किसान दर-दर भटक रहे हैं. राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त सरकार ने नहीं दी है. हम किसानों के लिए आम जनता के लिए एटीएम थे. यह तो बैंक बन गए हैं, सीधा पैसा अडानी को जाता है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

भूपेश बघेल ने आगे कहा, ना किसानों को पैसा दिया, ना तो महतारी वंदन के तहत पैसा मिला. पिछले सत्र में महतारी वंदन योजना की बात बढ़ चढ़कर की गई, लेकिन अब तक लागू नहीं हुआ. राज्यपाल के अभिभाषण में कहा गया, लेकिन एक भी महिला को लाभ नहीं मिला है.

आगे भूपेश बघेल ने कहा, राज्यपाल के अभिभाषण में कुछ भी नया नहीं है. सरकार का विजन अभिभाषण में नहीं है. आपत्ति जनक बात है, राजिम पुन्नी मेला राजपत्र में प्रकाशित है, लेकिन राज्यपाल के अभिभाषण में बदले हुए नाम का जिक्र किया गया.

वहीं योजनाओं के नाम बदले जाने को लेकर भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए कहा, इस सरकार का काम ही यही है, योजनाओं का नाम बदल दिया जाता है.

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE