E-paper LIVE Radio व्यापार शिक्षा हमर छत्तीसगढ़ कृषि एवं पर्यावरण खेल टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल नौकरी गैजेट दिल्ली मनोरंजन संपादकीय सूचना का अधिकार

पटवारी पद पर चार आवेदकों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

By Nidar Chhattisgarh Desk

Published on: November 23, 2024

Follow Us

पटवारी पद पर चार आवेदकों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में महासमुंद जिले में भू-अभिलेख शाखा द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के चार मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक माह के भीतर नियुक्ति आदेश जारी किए गए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आवेदकों ने मुख्यमंत्री और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे सुशासन का प्रतीक बताया। उनका कहना है कि त्वरित प्रक्रिया ने उनकी आर्थिक और सामाजिक समस्याओं को सुलझाने में मदद की है। पटवारी पद पर चार आवेदकों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

इन चार आवेदकों को मिला मौका

लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और महासमुंद के विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने पटवारी पद के नियुक्ति आदेश सौंपे। जिन आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति मिली, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  • कौशल कुमार बुड़ेक
  • राजनारायण झारेय
  • श्रीमती पूनम नंद
  • भूपेंद्र कुमार सेन

इन सभी को रायपुर स्थित पटवारी प्रशिक्षण शाला में आगामी सत्र में प्रशिक्षण मिलेगा। एक साल की प्रशिक्षण अवधि पूरी करने के बाद और परीक्षा उत्तीर्ण करने पर इन्हें पटवारी पद पर नियुक्ति दी जाएगी। पटवारी पद पर चार आवेदकों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

अनुकंपा नियुक्ति से बदली ज़िंदगी

भूपेंद्र कुमार सेन, जिनके पिता स्व. कृष्ण कुमार सेन जनपद पंचायत महासमुंद में विकास विस्तार अधिकारी थे, ने अपनी कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि 2022 में उनके पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। उनके ऊपर बहन और माता की जिम्मेदारी आ गई थी। उन्होंने कहा, “नए सरकार के गठन के बाद प्रक्रिया तेज हुई। आवेदन जमा करने के तुरंत बाद भू-अभिलेख शाखा ने हमारी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर दी। इससे हमारा परिवार आर्थिक संकट से उबर पाया।” पटवारी पद पर चार आवेदकों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

, , , ,

Related Posts

Surya Grahan 2027: 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण और मेष में ‘वक्री शनि’ का दुर्लभ संयोग! क्या 2 अगस्त को मचेगी तबाही?

Surya Grahan 2027: 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण और मेष में ‘वक्री शनि’ का दुर्लभ संयोग! क्या 2 अगस्त को मचेगी तबाही?

umbai-Pune Travel: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर! 15,000 करोड़ के नए एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी

umbai-Pune Travel: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर! 15,000 करोड़ के नए एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी

मदद के बहाने बड़ा धोखा: किराए का घर दिलाने का झांसा देकर 22 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मदद के बहाने बड़ा धोखा: किराए का घर दिलाने का झांसा देकर 22 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Janjgir-Champa Accident: जांजगीर-चांपा में रविवार को पसरा मातम, बेकाबू ऑटो पलटने से यात्री की मौत, 5 घायल

Janjgir-Champa Accident: जांजगीर-चांपा में रविवार को पसरा मातम, बेकाबू ऑटो पलटने से यात्री की मौत, 5 घायल

Car Loan: नई कार का है सपना? ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन, ब्याज दरें और ऑफर्स जानकर झूम उठेंगे आप!

Car Loan: नई कार का है सपना? ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन, ब्याज दरें और ऑफर्स जानकर झूम उठेंगे आप!

Shreya Kalra Controversy: क्या श्रेया ने बॉयफ्रेंड ऋषभ को दिया धोखा? ‘मिस्ट्री मैन’ के कंधे पर बैठकर डांस करने का सच आया सामने!

Shreya Kalra Controversy: क्या श्रेया ने बॉयफ्रेंड ऋषभ को दिया धोखा? ‘मिस्ट्री मैन’ के कंधे पर बैठकर डांस करने का सच आया सामने!

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल The 12 Best Superfoods for Older Adults भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध?