LIVE UPDATE
भारत

2 आदिवासी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

NCG NEWS DESK मध्य प्रदेश: रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र से भी हैवानियत की हद पार करने का एक मामला सामने आ गया। जहां जंगल में चकौड़ा का साग काटने गईं 13 और 14 साल की दो चचेरी आदिवासी बहनों से सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्चियों ने जब आपबीती सुनाई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। एक के साथ पांच और दूसरी के साथ दो आरोपियों ने दरिंदगी कर वीडियो भी बनाया। बीते रविवार को सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस पीड़ित बच्चियों की पहचान कर थाना लेकर आई। फिर मामला दर्ज कर पांच लड़कों को हिरासत में लिया। आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक, दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना करीब 15 दिन पुरानी है। 13 और 14 साल की दोनों बहनें चकौड़ा का साग काटने जंगल गई थीं। वहां पांच लड़के पहले से ही मौजूद थे। दोनों बहनों को देखकर आरोपी अश्लील इशारे करने लगे और फोन कर अपने दो और साथियों को बुला लिया। उनके इरादों को भांपकर दोनों बहनें वहां से भागने लगीं। इस पर सभी आरोपियों ने उनका पीछा किया और पकड़ कर करकाछ जंगल ले गए। वहां उन्होंने बच्चियों को बंधक बना लिया। फिर उनके साथ सातों लड़कों ने दुष्कर्म किया। आरोपी इस दरिंदगी का वीडियो भी बना रहे थे। हैवानियत के बाद भी वे उनको बंधक बनाए रहे और दोनों बहनें छोड़ देने की गुहार लगाती रहीं। बाद में आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर छोड़ दिया। बदनामी के डर से खौफनाक घटना की जानकारी परिजनों को देने की हिम्मत वे जुटा नहीं पाईं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस मामले की जांच में जुटी
सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी विवेक सिंह, एएसपी विवेक कुमार लाल, सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने टीम के साथ भौतिक साक्ष्य इकट्ठे किए। पुलिस को घटना से जुड़े अहम साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE