LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़दुर्ग

“गंगुवा” शार्ट फिल्म को बेस्ट स्क्रिप के लिये किया गया पुरूस्कृत, दुर्ग पुलिस के कर्मचारियों द्वारा बनाई थी यह शार्ट फिल्म

NCG NEWS DESK DURG :-

राष्ट्रीय सडक सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ मे दुर्ग पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बनाई गयी “गंगुवा” शार्ट फिल्म को बेस्ट स्क्रिप के लिये पुरूस्कृत किया गया। राष्ट्रीय सडक सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में 19 राज्य के 06 भाषा, 460 फिल्म में 05 छत्तीसगढी भाषा के वीडियो का हुआ चयन।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर, सदानंद विंधराज के नेतृत्व में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न संचालित शासकीय/प्राईवेट संस्थानो में जाकर यातायात नियम संबंधी जानकारी प्रदान किया जा रहा है साथ ही शार्ट फिल्म के माध्यम से भी आम नागरिको को यातायात के नियमों के संबंध में वीडियो बनाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में सम्मलित होने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा भी शार्ट फिल्म बनाया गया उक्त महोत्सव में 19 राज्य के 06 भाषा, में 460 फिल्म शामिल हुए जिसमें 05 छत्तीसगढी भाषा के वीडियो का चयन किया गया यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये वीडियो का शीर्षक ‘‘गंगुवा’’ रखा गया इस वीडियो में ग्रामीण क्षेत्रो में शादी के दौरान बारात जाने हेतु टेक्टर, ट्रक, मेटाडोर जैसे माल वाहक वाहनो का उपयोग किया जाता है जिससे होने वाली दुर्घटना में कितने लोगो की जान चली जाती है उसको दर्शाया गया है।

उक्त शार्ट फिल्म में उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज व यातायात के कर्मचारी द्वारा ने कार्य किया गया। जिसे बेस्ट स्क्रीप हेतु पुरूस्कृत किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री छ.ग. शासन एवं पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये शार्ट फिल्म की सराहना करने के साथ साथ बधाई दी।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE