LIVE UPDATE
अपराधदुर्ग

गांजा तस्करी गैंग का सरगना जीआरपी का सिपाही : ट्रेन से होती थी गांजे की तस्करी , 4 गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरार

गांजा तस्करी गैंग का सरगना जीआरपी का सिपाही : ट्रेन से होती थी गांजे की तस्करी , 4 गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरार

Nidar Chhattisgarh Durg :-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
पनारा पारा में चाकू हमले में 45 वर्षीय मन्नू कश्यप की मौत
पनारा पारा में चाकू हमले में 45 वर्षीय मन्नू कश्यप की मौत
November 22, 2026
जगदलपुर के पनारा पारा में पड़ोसी से विवाद के दौरान नाबालिग पर चाकू से हमले का आरोप। 45 वर्षीय मन्नू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुर्ग जीआरपी में गांजा तस्करी गैंग रका खुलासा हुआ है। मोहन नगर पुलिस ने 11 किलो गांजा के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें जीआरपी का एक सिपाही शैलेष कुमार भी शामिल है। आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सरगना केला बाड़ी निवासी सिपाही वसीम अहमद है। वसीम ने ही उसे गांजा दिया था।

गांजा तस्करी गैंग का सरगना जीआरपी का सिपाही : ट्रेन से होती थी गांजे की तस्करी , 4 गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरार
गिरफ्तार जीआरपी सिपाही शैलेश कुमार ध्रुव

शैलेष कुमार ने बताया कि वसीम ट्रेन से गांजा मंगाकर रेलवे स्टेशन से बाहर निकालकर तस्करों के हवाले करता था। इससे पहले भी इसने गांजे की 5 से 6 बड़ी खेप गिरफ्तार आरोपियों के हवाले की है। आरोपी गांजा बेचकर पैसे को वसीम को देते हैं और फिर वो आगे तस्करों तक पहुंचाता है। गांजा पकड़े जाने की खबर लगते ही वसीम ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और ड्यूटी छोड़कर फरार हो गया है। दुर्ग पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
रिश्वत केस: GST असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी निलंबित
रिश्वत केस: GST असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी निलंबित
November 22, 2026
कांकेर में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत के आरोप में ACB की गिरफ्तारी के बाद GST असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गांजा तस्करी गैंग का सरगना जीआरपी का सिपाही : ट्रेन से होती थी गांजे की तस्करी , 4 गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरार
अजय कुमार दुबे गांजा तस्कर

मोहन नगर थाना प्रभारी बिपिन रंगारी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी की जा रही है। इस अवैध काम में दुर्ग जीआरपी के कुछ सिपाही भी शामिल है। उनके द्वारा रेलवे के माध्यम से गांजा की सप्लाई करवाई जाती है। टीआई ने इसकी जानकारी दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर को दी।

गांजा तस्करी गैंग का सरगना जीआरपी का सिपाही : ट्रेन से होती थी गांजे की तस्करी , 4 गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरार
अजय कुमार वर्मा गांजा तस्कर

दुर्ग सीएसपी ने इसके लिए एक विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान 21 मई को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग सूर्या होटल के पीछे पीपल के पेड़ के पास बैठे हैं। उनके पास बड़ी मात्रा में गांजा है और वो ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। समय गंवाए बिना मोहन नगर थाने की टीम ने उस जगह की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास रखे बैग में गांजा मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के गोदामों में कीड़े वाला चावल पास, 72 स्टैक अमानक, 9 निरीक्षक ब्लैकलिस्ट
छत्तीसगढ़ के गोदामों में कीड़े वाला चावल पास, 72 स्टैक अमानक, 9 निरीक्षक ब्लैकलिस्ट
November 22, 2026
केंद्रीय टीम की जांच में छत्तीसगढ़ के 18 गोदामों के 118 में से 72 सैंपल फेल मिले। करीब 39.66 करोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गांजा तस्करी गैंग का सरगना जीआरपी का सिपाही : ट्रेन से होती थी गांजे की तस्करी , 4 गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरार
राजनांदगांव जीआरपी सिपाही

राजनांदगांव जीआरपी का सिपाही गिरफ्तार

गिरफ्तार गए आरोपियों में एक आरोपी राजनांदगांव जीआरपी का सिपाही है। उसने अपना नाम शैलेष कुमार ध्रुव (34 साल) निवासी रेलवे कॉलोनी दुर्ग बताया। तीन अन्य आरोप अजय कुमार दुबे निवासी गांधी चौक तीतुरडीह दुर्ग (26 साल), अरुण कुमार यादव (29 साल) निवासी शिव मंदिर के पास तीतुरडीह दुर्ग और अजय कुमार वर्मा (30 साल) निवासी बम्हनी शुकुल दैहान राजनांदगांव को भी गिरफ्तार किया है।

11 किलोग्राम गांजा जब्त

दुर्ग पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त की गई गांजे की कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही 4500 रुपए नगद भी जब्त किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE