
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद तीन बहनों की मौत मामला: पिता के बयानों में बड़ा विरोधाभास, ‘तीसरी पत्नी’ को लेकर हुआ नया खुलासा, साहिबाबाद/इंदिरापुरम क्षेत्र में तीन सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दिन-ब-दिन उलझता जा रहा है। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मृतकाओं के पिता चेतन के बयानों की पोल खुलती जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, चेतन जिसे अपनी ‘तीसरी पत्नी’ बताकर पेश कर रहा था, वह दरअसल उसकी एक पूर्व कर्मचारी निकली।
‘तीसरी पत्नी’ या कर्मचारी? पुलिस पूछताछ में सामने आया सच
गाजियाबाद तीन बहनों की मौत मामला:पुलिस की कड़ी पूछताछ में चेतन के दावों की हवा निकल गई है। जांच में पता चला है कि जिसे वह अपनी तीसरी पत्नी (टीना) बता रहा था, वह साल 2018 में उसके ऑफिस में काम करने आई थी। उस समय चेतन क्रेडिट कार्ड का काम देखता था और उसने टीना को कर्मचारी के तौर पर नियुक्त किया था। चेतन का कहना है कि साथ काम करने के दौरान दोनों करीब आए और बाद में उन्होंने शादी कर ली। बताया जा रहा है कि टीना से उसकी एक तीन साल की बेटी भी है।
शादियों के दावों और हकीकत में भारी अंतर
गाजियाबाद तीन बहनों की मौत मामला:चेतन ने अपनी शादियों को लेकर जो समयक्रम (Timeline) पुलिस को बताया है, वह संदेह के घेरे में है।
उसने दावा किया कि 2010 में सुजाता और 2013 में हिना से शादी की।
हालांकि, उसकी बड़ी बेटी की उम्र करीब 16 साल है, जो उसके इस दावे को झुठलाती है कि पहली शादी से संतान नहीं होने के कारण उसने दूसरी शादी की।
दोनों पत्नियों के अशिक्षित होने के कारण पुलिस को सटीक दस्तावेज जुटाने में कठिनाई हो रही है, लेकिन शादी की वास्तविक तारीखों की जांच की जा रही है।
कई वर्षों से बंद थी बेटियों की पढ़ाई
गाजियाबाद तीन बहनों की मौत मामला:जांच में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि तीनों बहनों का स्कूल पिछले कई सालों से बंद था। वे घर पर ही रहती थीं। जब पुलिस ने चेतन से इस बारे में सवाल किया, तो उसने ‘आर्थिक तंगी’ का बहाना बनाया। सवाल यह उठता है कि क्या केवल आर्थिक तंगी ही इस कदम के पीछे की वजह थी या घर के भीतर का माहौल कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है?
क्या थी वो खौफनाक रात? (घटना का संक्षिप्त विवरण)
गाजियाबाद तीन बहनों की मौत मामला:यह हृदयविदारक घटना मंगलवार रात करीब 2 बजे की है। साहिबाबाद/इंदिरापुरम की एक हाउसिंग सोसायटी की 9वीं मंजिल से तीन सगी बहनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी थी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट और एक डायरी बरामद हुई है। डायरी के पन्ने और सुसाइड नोट में लिखे शब्दों के जरिए पुलिस आत्महत्या के सही कारणों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
पुलिस के सामने अनसुलझे सवाल:
क्या तीनों बहनों ने अपनी मर्जी से यह आत्मघाती कदम उठाया?
पिता के लगातार बदलते बयानों के पीछे क्या मंशा है?
क्या परिवार के आंतरिक कलह और पिता के कई रिश्तों ने बेटियों को मानसिक तनाव में डाल दिया था?



















