LIVE UPDATE
रायपुरभारत

छत्तीसगढ़ में गौरवशाली पत्रकारिता और उनके आदर्शों को मिला संरक्षण

रायपुर में पत्रकारिता और उसके उच्च आदर्शों को मिला संरक्षण कार्यक्रम को वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज कौशल्या माता विहार योजना अंतर्गत हुए कार्य पत्रकारों के हित में अहम साबित होगा।

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर शाहिद अली के खिलाफ  420 का मामला दर्ज….!!

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के दिशा-निर्देशन में आरडीए के काम-काज में विशेष गति आई है। वर्तमान में आरडीए के अंतर्गत लोगों की आवास सुविधा को सुगमता से पूरा करने के लिए लगभग 6 हजार आवास उपलब्ध है। इनमें 5 हजार 500 के करीब कौशल्या माता विहार और 500 फ्लैट्स इन्द्रप्रस्थ योजना अंतर्गत शामिल है।

छत्तीसगढ़ में गौरवशाली पत्रकारिता और उनके आदर्शों को मिला संरक्षण

कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दामू अम्बेडारे ने राज्य में पत्रकारों के कल्याण की दिशा में हो रहे सतत् कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस दरम्यान राज्य सरकार द्वारा कई अहम निर्णय लिए गए हैं।

Lokjatan Samman 2023 : राकेश अचल को 2023 का लोकजतन सम्मान, कुर्बान अली देंगे शैली स्मृति व्याख्यान

इनमें उन्होंने प्रमुख रूप से पत्रकार कल्याण कोष सहित पत्रकार सुरक्षा कानून, वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि, कोरोना संकट के समय आकस्मिक मृत्यु पर 5 से 10-10 लाख रूपए की राहत राशि का प्रदाय, श्री ललित सुरजन संचार प्रतिनिधि आवास ऋण ब्याज अनुदान योजना सहित पत्रकार हित में संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का विशेष रूप से जिक्र किया। छत्तीसगढ़ में गौरवशाली पत्रकारिता और उनके आदर्शों को मिला संरक्षण

पत्रकारों को अब आवास ऋण पर मिल सकेगा अनुदान : 30 लाख रुपए तक के आवास ऋण पर प्रतिमाह 5 प्रतिशत तक मिलेगा ब्याज अनुदान

विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग श्री महादेव कावरे ने बताया कि कौशल्या माता विहार योजना अंतर्गत प्रस्तावित प्रोजेक्ट में कुल 832 फ्लैटों का निर्माण होगा। इसमें 320 नग 2-बीएच के फ्लैट और 512 नग 3-बीएच के फ्लैट शामिल है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित

इस अवसर पर राज्य हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, उपाध्यक्ष श्री सूर्यमणि मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री शिव सिंह ठाकुर, संचालक मंडल सर्वश्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे, हिरेन्द्र देवांगन, मुकेश साहू, श्रीमती चन्द्रवती साहू, श्रीमती ममता राय तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू, रायपुर प्रेस क्लब से कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता शिरीन तथा श्री मनोज नायक, श्री दीपक पाण्डेय, श्री पीयुष मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ में गौरवशाली पत्रकारिता और उनके आदर्शों को मिला संरक्षण

 

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE