LIVE UPDATE
भारत

Goa Fire Tragedy: गोवा के नाइट क्लब में मौत का तांडव, सिलेंडर ब्लास्ट में 23 लोगों की जान गई; PM मोदी ने जताया गहरा दुख

Goa Fire Tragedy: गोवा के नाइट क्लब में मौत का तांडव, सिलेंडर ब्लास्ट में 23 लोगों की जान गई; PM मोदी ने जताया गहरा दु. गोवा (Goa) में शनिवार की रात जश्न का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। नार्थ गोवा के अरपोरा (Arpora) इलाके में स्थित एक मशहूर नाइट क्लब में हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। देर रात हुए सिलेंडर ब्लास्ट और उसके बाद लगी आग में 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत तक ने इस हृदयविदारक घटना पर शोक व्यक्त किया है।

किचन में हुआ धमाका और बिछ गईं लाशें

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अरपोरा गांव के ‘वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन’ (Birch By Romeo Lane) नाइट क्लब में हुआ। बताया जा रहा है कि यह क्लब साल 2024 में ही शुरू हुआ था। शनिवार देर रात क्लब खचाखच भरा था, तभी ग्राउंड फ्लोर पर स्थित किचन एरिया में एक जोरदार सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना तेज था कि आग ने पल भर में पूरे क्लब को अपनी चपेट में ले लिया।Goa Fire Tragedy: गोवा के नाइट क्लब में मौत का तांडव

PM मोदी हुए भावुक, घायलों के लिए की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा भी लिया है।Goa Fire Tragedy: गोवा के नाइट क्लब में मौत का तांडव

CM सावंत का सख्त एक्शन: ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’

हादसे की खबर मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए। सीएम ने कहा, “गोवा जैसे पर्यटन राज्य के लिए यह एक काला दिन है। जो लोग अवैध तरीके से ऐसी जगहों का संचालन कर रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। 23 लोगों की जान गई है, सरकार इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”v

DGP ने बताई रात की पूरी कहानी

गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को रात करीब 12:04 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने पुष्टि की कि सभी शवों को बरामद कर लिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। शुरुआती जांच में आग का कारण किचन में हुआ धमाका ही माना जा रहा है।Goa Fire Tragedy: गोवा के नाइट क्लब में मौत का तांडव

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE