LIVE UPDATE
अपराधभारत

निलंबित IAS विनय चौबे की मुश्किलें बढ़ीं! पत्नी से ACB की लंबी पूछताछ; रिश्तेदारों और करीबियों पर भी कसा शिकंजा

रांची (झारखंड): निलंबित IAS विनय चौबे की मुश्किलें बढ़ीं! पत्नी से ACB की लंबी पूछताछ; रिश्तेदारों और करीबियों पर भी कसा शिकंजा. झारखंड के बहुचर्चित शराब और वनभूमि घोटाले में जेल में बंद निलंबित सीनियर आईएएस (IAS) विनय कुमार चौबे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उनकी ‘आय से अधिक संपत्ति’ (DA Case) मामले में जांच तेज कर दी है। इसी सिलसिले में रविवार को एसीबी की टीम चौबे के आवास पर धमकी और उनकी पत्नी से घंटों पूछताछ की।

रविवार को घर पहुंची टीम, पत्नी से दागे तीखे सवाल

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
डोंगरगढ़ में सिलेंडरों से गैस निकालने का आरोप, एजेंसी के चार कर्मचारियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू
डोंगरगढ़ में सिलेंडरों से गैस निकालने का आरोप, एजेंसी के चार कर्मचारियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू
October 23, 2026
डोंगरगढ़ के आदर्श नगर में गैस एजेंसी के चार कर्मचारियों पर सिलेंडर से गैस निकालने का आरोप लगा। जांच में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रविवार को एसीबी के डीआईजी (DIG) और एसपी (SP) समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की टीम विनय चौबे के घर पहुंची। टीम ने उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता से आय के स्रोतों और संपत्ति को लेकर गहन पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक, एसीबी के अधिकारी पहले से जमा किए गए दस्तावेजों, बैंक ट्रांजेक्शन और निवेश के कागजों के आधार पर नए सवाल लेकर पहुंचे थे।निलंबित IAS विनय चौबे की मुश्किलें बढ़ीं! पत्नी से ACB की लंबी पूछताछ

इससे पहले 3 दिसंबर को भी एसीबी ने स्वप्ना संचिता से पूछताछ की थी। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अवैध तरीके से कमाई गई रकम को कहां-कहां खपाया गया है।निलंबित IAS विनय चौबे की मुश्किलें बढ़ीं! पत्नी से ACB की लंबी पूछताछ

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में नाइट्राजेपम की 2,100 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, कीमत 8.40 लाख
रायपुर में नाइट्राजेपम की 2,100 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, कीमत 8.40 लाख
October 23, 2026
रायपुर पुलिस ने महादेवघाट के पास से नाइट्राजेपम की 2,100 गोलियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। जब्त टैबलेट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

7 लोगों पर FIR, साले और ससुर भी लपेटे में

एसीबी ने इस मामले में बीते 24 नवंबर को विनय चौबे के खिलाफ चौथी एफआईआर (FIR) दर्ज की थी। यह मामला सिर्फ आईएएस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें उनके पूरे परिवार और करीबियों को आरोपी बनाया गया है। कुल 7 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज है:

ये खबर भी पढ़ें…
वंदे मातरम के छह पदों के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, पूर्व IAS ने उठाए सवाल
वंदे मातरम के छह पदों के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, पूर्व IAS ने उठाए सवाल
October 23, 2026
केरल के पूर्व IAS अधिकारी ने केंद्र के 28 जनवरी और 9 जुलाई 2026 के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. विनय कुमार चौबे (निलंबित आईएएस)

  2. स्वप्ना संचिता (पत्नी)

  3. विनय सिंह (चौबे के बेहद करीबी और ‘मनी मैन’)

  4. संचिता सिंह (विनय सिंह की पत्नी)

  5. शिपिज त्रिवेदी (चौबे के साले)

  6. प्रियांका त्रिवेदी (साले की पत्नी)

  7. एसएन त्रिवेदी (ससुर)

रिश्तेदारों के नाम पर काली कमाई खपाने का शक

एसीबी की जांच में यह आशंका जताई गई है कि विनय चौबे ने भ्रष्टाचार से अर्जित काली कमाई का एक बड़ा हिस्सा अपने रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम पर ट्रांसफर किया है। एफआईआर में आरोप है कि इन सभी ने मिलकर फर्जी लेन-देन और अवैध संपत्ति जमा करने का षड्यंत्र रचा।निलंबित IAS विनय चौबे की मुश्किलें बढ़ीं! पत्नी से ACB की लंबी पूछताछ

बता दें कि विनय चौबे और उनके सहयोगी विनय सिंह पहले से ही शराब और जमीन घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं। अब आय से अधिक संपत्ति मामले में भी एसीबी शिकंजा कसती जा रही है, जिससे इस हाई-प्रोफाइल मामले में नए खुलासे होने की उम्मीद है।निलंबित IAS विनय चौबे की मुश्किलें बढ़ीं! पत्नी से ACB की लंबी पूछताछ

Dr. Tarachand Chandrakar

Editor-in-Chief

डॉ. ताराचंद चंद्राकर एक प्रखर विचारक और अनुभवी पत्रकार हैं, जो 'निडर छत्तीसगढ़' के माध्यम से निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं। तथ्यों की शुद्धता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें डिजिटल पत्रकारिता में एक विश्वसनीय नाम बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE