LIVE UPDATE
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

सरकारी राशन घोटाला : बोरा बदलकर सरकारी चावल बेचते हुए वीडियो वायरल……जानिए कैसे होती है चावल की कालाबाजारी 

सरकारी राशन घोटाला : बोरा बदलकर सरकारी चावल बेचते हुए वीडियो वायरल……जानिए कैसे होती है चावल की कालाबाजारी 

Nidar Chhattisgarh Chirmiri :-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सरकारी चावल को निजी चावल में बदलने का खेल खेला जा रहा है। राशन की कालाबाजारी करते एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, राशन दुकान में किस तरह बारदाने में आए हुए चावल को…जाने विस्तार से….

चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के संभाग और सत्ताधारी दल के विधायक विनय जायसवाल के गृह नगर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नगर पालिक निगम चिरमिरी में ही जमकर सरकारी राशन की कालाबाजारी हो रही है। यहां सरकारी चावल को निजी चावल में बदलने का खेल खेला जा रहा है। राशन की कालाबाजारी करते एक वीडियो जारी हुआ है। वीडियो में आप देख सकते है कि, राशन दुकान में किस तरह बारदाने में आए हुए चावल को प्लास्टिक की बोरियों में भरकर निजी चावल बनाया जा रहा है।

सरकारी राशन घोटाला : बोरा बदलकर सरकारी चावल बेचते हुए वीडियो वायरल......जानिए कैसे होती है चावल की कालाबाजारी 
Getty image

दरअसल बात यह है कि, जब सरकार की योजना को सरकारी तंत्र ही अपनी कमाई का जरिया बना ले तो प्रदेश की जनता आखिर किसके सामने अपनी फरियाद लेकर जाए। वायरल हो रहे वीडियो में साफ झलकता है कि प्रदेश की जनता चावल के लिए किस तरह अपना काम धाम छोड़कर चावल के लिए पीडीएस की दुकान के चक्कर लगाने को मजबूर है। प्रदेश सरकार आम लोगों के लिए चावल सिर्फ इसलिए मुहैया करा रही है, ताकि प्रदेश की जनता कभी भूखे पेट सो ना सके। मगर उन्हीं के नुमाइंदे और सरकारी अधिकारी योजना को सत्ता के डर से पलीता लगाने में पीछे नहीं है।

सरकारी राशन घोटाला : बोरा बदलकर सरकारी चावल बेचते हुए वीडियो वायरल......जानिए कैसे होती है चावल की कालाबाजारी 
Getty image

 मार्केट में 20 रुपए किलो में बिक रहा है सरकारी चावल

राशन दुकान संचालक का बेटा दुकान में आ रहे उपभोक्ताओं को मशीन खराब है कहकर वापस भेजता गया। वही कुछ मजदूरों से शासकीय चावल की बोरियों को खुलवाकर नई सफेद बोरी में भरवाता रहा। करीब एक घंटे तक चले इस काम में लगभग 30 से 40 क्विंटल चावल सफेद बोरियों में पलटी कर दिया गया। वीडियो में आप देख सकते है कि मजदूर अपने काम में लगे हैं। इसके बाद पलटी किए गए चावल को एक पिकअप में लोड कराया जाता है। इस तरह से शासकीय चावल पिकअप में लोड होने के बाद प्राइवेट हो जाता है, जिसे कही भी उतारा या भंडारण कराया जाता है। बताया जा रहा है कि राशन दुकानों में मिलने वाला चावल मार्केट में 15 से 20 रुपए किलो में बिक रहा है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE