LIVE UPDATE
शिक्षा

सरकारी भर्ती: 106 पदों पर होगी सीधी भर्ती…सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टायपिस्ट, ड्रायवर, भृत्य, सहित इन पदों पर 21 जून तक करें आवेदन

NCG NEWS DESK बलौदाबाजार। राजस्व विभाग में जिला स्थापना एवं भू-अभिलेख शाखा के अंतर्गत कार्यालय कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के राजस्व विभाग के अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी,सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टायपिस्ट, वाहन चालक, भृत्य, अर्दली, चौकीदार, फर्राश सहित कुल 106 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए सीधी भर्ती के माध्यम से आवेदन मंगाए गए है।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन कार्यालय कलेक्टर बलौदाबाजार- भाटापारा के पते पर 21 जून 2023 सायं 5 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भेज सकते है। विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु जिले के वेबसाईट सीजी डाट एनआई डाट इन स्लेस बलौदाबाजार पर एवं जिला कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वहीँ, कांकेर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर में स्वीकृत चतुर्थ श्रेणी के वार्ड ब्वाय के पद पर भर्ती हेतु विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड से प्राप्त मेरिट सूची अनुसार 26 जून से 16 अगस्त तक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जायेगा। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एम.एल. गर्ग ने जानकारी दी है कि अभ्यर्थी सत्यापन हेतु शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय नांदनमारा कांकेर में निर्धारित तिथि एवं समय अनुसार अपने दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु जिले के वेबसाईट https://kanker.gov.in/ एवं https://gmckanker.in/ का अवलोकन किया जा सकता है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE