Govt Jobs : सुपरवाइजर के पद पर हो रही भर्ती, मिलेगी एक लाख तक सैलरी…

NCG NEWS DESK Govt Jobs : पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने फील्ड सुपरवाइजर के पद पर भर्ती निकाली है. पीजीसीआईएल की ओर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार फील्ड सुपरवाइजर पद पर कुल 20 वैकेंसी है. कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर यह भर्ती डिपार्टमेंट ऑफ सिविल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स के लिए होगी. नोटिफिकेशन के अनुसार फील्ड सुपरवाइजर की भर्ती शुरुआत में 24 महीने के लिए होगी. जिसे प्रोजेक्ट के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है.
JOB : रेलवे में निकली 3000 से ज्यादा पदों पर बम्पर भर्तिया….देखे पूरी डिटेल
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन को उत्तर पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश में अपने कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट कॉम्प्रिहेंसिव ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम के लिए योग्य और अनुभवी कर्मियों की आवश्यकता है. पीजीसीआईएल में निकली फील्ड सुपरवाइजर पद के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 अक्टूबर है. इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म पीजीसीआईएल की वेबसाइट powergrid.in पर जाकर करना है.
ALERT ! ज्यादा देर तक फोन चलाना छीन सकता है आंखों की रोशनी, बना सकता है अंधा
फील्ड सुपरवाइजर पद के लिए उम्र सीमा
पीजीसीआईएल की फील्ड सुपरवाइजर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए. साथ ही कम से कम 18 साल होनी जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवारों को नॉर्थ ईस्ट के सात राज्यों यानी अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और असम में से किसी में भी रोजगार कार्यालय में रजिस्टर्ड होना चाहिए.
जिले के प्रत्येक विकासखंड के लिये एक स्पेषल एजुकेटर की भर्ती…
शैक्षिक योग्यता
फील्ड सुपरवाइजर पद के लिए सिविल/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा या डिग्री कोर्स किया होना चाहिए. साथ ही एक साल काम का अनुभव भी जरूरी है.
शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय 65 पदों पर संविदा भर्ती हेतु कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन
पीजीसीआईएल में फील्ड सुपरवाइजर की वैकेंसी
फील्ड सुपरवाइजर (इलेक्ट्रिकल)-18 साल
फील्ड सुपरवाइजर (सिविल)-2
कुल वैकेंसी-20
कितनी मिलेगी सैलरी
फील्ड सुपरवाइजर का वेतन 23,000-3%-1,05,000/- रुपये होगा. बेसिक सैलरी 23000+इंडस्ट्रियल डीए+एचआरए+पर्क्स@35% बेसिक पे का होगा.
पीजीसीआईएल फील्ड सुपरवाइजर भर्ती 2023



















