दादी-पोती की मिली रक्त रंजित लाश, जांच में जुटी पुलिस

NCG NEWS DESK DURG :-
पुलगांव थाना अंतर्गत रसमड़ा क्षेत्र के गनियारी गांव में कल देर रात दादी और पोती की निर्मम हत्या कर दी गई है। सुबह सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच कर रही है।पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि ग्राम गनियारी के एक घर में दादी और पोती की मौत होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि दोनों की लाश रक्त रंजित है।
मृतकों की पहचान गांव की ही राजवती साहू (62 वर्ष) और कुमारी सविता (19 वर्ष) के रूप में हुई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच जांच कर रही है। धारदार हथियार से वार करने से दोनों की मौत हुई है। मृतका आपस में दादी और पोती हैं। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। एक हथियार भी घटनास्थल से बरामद किया गया है। हत्या के करण का खुलासा नहीं हो सका है|
ये भी पढ़े :-



















