
टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा रद्द होने की कगार पर? रोहित-विराट की वापसी पर सस्पेंस, सरकार नहीं दे रही ग्रीन सिग्नल!
मुख्य बिंदु:
भारत का अगस्त में होने वाला बांग्लादेश दौरा खटाई में, BCCI ने नहीं दी अंतिम मंजूरी।
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!बांग्लादेश की राजनीतिक अस्थिरता के कारण भारत सरकार से ग्रीन सिग्नल का इंतजार।
इस दौरे से होनी थी रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे में वापसी, जो अब टल सकती है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने कहा- अगर दौरा टला तो अगली विंडो में होगा।
नई दिल्ली:टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा रद्द होने की कगार पर, टीम इंडिया के करोड़ों फैंस के लिए एक बड़ी और निराशाजनक खबर सामने आ रही है। भारत का अगस्त में प्रस्तावित बांग्लादेश दौरा अधर में लटक गया है, जिससे टीम के दो सबसे बड़े सितारों—रोहित शर्मा और विराट कोहली—की वनडे क्रिकेट में वापसी पर भी सस्पेंस गहरा गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पुष्टि की है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक इस दौरे को हरी झंडी नहीं दी है।
क्यों लटका है यह दौरा?
इस दौरे पर सबसे बड़ा पेंच बांग्लादेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर फंसा है। बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक अस्थिरता के कारण, BCCI कोई भी फैसला लेने से पहले भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। जब तक सरकार से सुरक्षा को लेकर ग्रीन सिग्नल नहीं मिल जाता, तब तक टीम इंडिया को बांग्लादेश भेजने का जोखिम नहीं लिया जाएगा।टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा रद्द होने की कगार पर
इस दौरे में भारतीय टीम को 17 से 31 अगस्त के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने थे।टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा रद्द होने की कगार पर
रोहित-विराट की वापसी पर लगा ग्रहण
यह दौरा रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए बेहद अहम था। टी20 वर्ल्ड कप के बाद T20I फॉर्मेट को अलविदा कह चुके और टेस्ट क्रिकेट से भी दूरी बना चुके इन दोनों दिग्गजों के लिए अब वनडे क्रिकेट ही मुख्य प्राथमिकता है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से ही उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होनी थी। अगर यह दौरा रद्द या स्थगित होता है, तो फैंस को अपने पसंदीदा सितारों को मैदान पर देखने के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा रद्द होने की कगार पर
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अभी भी उम्मीद
इस अनिश्चितता के बीच, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “मेरी BCCI से सकारात्मक बातचीत हुई है। वे दौरे को लेकर पेशेवर हैं, लेकिन भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। अगर भारतीय टीम अगस्त में नहीं आ पाती है, तो उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वे अगली उपलब्ध विंडो में यह दौरा जरूर करेंगे।”टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा रद्द होने की कगार पर
क्या था पूरा शेड्यूल?
वनडे सीरीज: 17, 20 और 23 अगस्त
टी20 सीरीज: 26, 29 और 31 अगस्त
स्थान: मीरपुर और चटगांव
अब सभी की निगाहें भारत सरकार और BCCI के अंतिम फैसले पर टिकी हैं, जिससे यह साफ होगा कि टीम इंडिया बांग्लादेश जाएगी या यह दौरा अगली तारीख तक के लिए टल जाएगा।टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा रद्द होने की कगार पर



















