शिक्षा के मंदिर में घोर लापरवाही: तखतपुर में बच्चों से काम कराकर सोते रहे ‘गुरुजी’, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में विभाग
बीईओ ने गठित की जांच टीम, 3 दिन में मांगी रिपोर्ट; सरपंच ने कहा- बर्दाश्त नहीं होगी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

तखतपुर: शिक्षा के मंदिर में घोर लापरवाही: तखतपुर में बच्चों से काम कराकर सोते रहे ‘गुरुजी’, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में विभाग. छत्तीसगढ़ के तखतपुर विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ के शासकीय प्राथमिक शाला उमरिया में एक शिक्षक द्वारा कक्षा में आराम फरमाने और बच्चों से काम करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने न केवल पालकों की चिंता बढ़ा दी है, बल्कि क्षेत्र में भारी आक्रोश भी पैदा कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस समय बच्चों को पढ़ना चाहिए, उस समय वे स्कूल का काम और साफ-सफाई करते नजर आ रहे हैं, जबकि उन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी संभालने वाले शिक्षक कक्षा में ही मजे से सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक अक्सर पढ़ाई कराने के बजाय बच्चों से अन्य कार्य करवाते हैं। नन्हे-मुन्ने बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को लेकर अभिभावकों ने कड़ी आपत्ति जताई है।शिक्षा के मंदिर में घोर लापरवाही: तखतपुर में बच्चों से काम
शिक्षा विभाग ने की त्वरित कार्रवाई
मामले के तूल पकड़ते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए तखतपुर के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कामेश्वर बैरागी ने इसे बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से एक जांच टीम गठित कर दी है।शिक्षा के मंदिर में घोर लापरवाही: तखतपुर में बच्चों से काम

बीईओ बैरागी ने कहा, “वायरल वीडियो में दिख रहे तथ्य स्वीकार्य नहीं हैं। जांच टीम को तीन दिनों के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। यदि जांच में शिक्षक दोषी पाए जाते हैं, तो नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”शिक्षा के मंदिर में घोर लापरवाही: तखतपुर में बच्चों से काम
ग्रामीणों में आक्रोश, निरीक्षण व्यवस्था पर सवाल
इस घटना ने सरकारी स्कूलों की निरीक्षण व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नाराज ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर अधिकारियों के निरीक्षण के बावजूद स्कूलों में ऐसे हालात कैसे बन रहे हैं? ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषी शिक्षक को तुरंत निलंबित किया जाए और बच्चों की सुरक्षा व पढ़ाई की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।शिक्षा के मंदिर में घोर लापरवाही: तखतपुर में बच्चों से काम
सरपंच ने जताई चिंता, खुद करेंगी निगरानी
ग्राम पंचायत उमरिया की सरपंच मधु कौशिक ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, “विद्यालय में बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अध्यापन के समय शिक्षक का सोना न केवल पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि यह मासूमों के भविष्य पर कुठाराघात है।”शिक्षा के मंदिर में घोर लापरवाही: तखतपुर में बच्चों से काम
सरपंच ने बताया कि वे स्वयं स्कूल का निरीक्षण करेंगी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से मिलकर मामले की लिखित शिकायत करेंगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विद्यालय की गतिविधियों की विशेष निगरानी की जाएगी और अभिभावकों के साथ बैठक कर व्यवस्था सुधारी जाएगी।शिक्षा के मंदिर में घोर लापरवाही: तखतपुर में बच्चों से काम



















