LIVE UPDATE
अपराधदुर्ग

चलती शिवनाथ एक्सप्रेस से 65 लाख के हीरे पार! GRP का बड़ा खुलासा, खरीददार समेत तीन शातिर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड का भांजा फरार

चलती शिवनाथ एक्सप्रेस से 65 लाख के हीरे पार! GRP का बड़ा खुलासा, खरीददार समेत तीन शातिर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड का भांजा फरार

रायपुर/भिलाई: शिवनाथ एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला यात्री के 65 लाख रुपये के हीरे के जेवरात चोरी होने के सनसनीखेज मामले का जीआरपी (शासकीय रेलवे पुलिस) ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले में जीआरपी ने चोरी की ज्वेलरी खरीदने वाले एक आरोपी को ओडिशा के राउरकेला से गिरफ्तार किया है। बड़ी सफलता यह है कि आरोपी के पास से चोरी गई लगभग पूरी ज्वेलरी भी बरामद कर ली गई है।चलती शिवनाथ एक्सप्रेस से 65 लाख के हीरे पार!

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2025 को शिवनाथ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18240) में गोंदिया से रायपुर की यात्रा कर रहीं हीना पटेल ने जीआरपी थाना भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ट्रेन के कोच HA-1 की सीट संख्या 21 पर सफर के दौरान राजनांदगांव और दुर्ग स्टेशन के बीच उनका लेडीज पर्स चोरी हो गया। पर्स में दो हीरे के हार, चार अंगूठियां, कान के झुमके, एक मोबाइल फोन और 45,000 रुपये नकद थे। चोरी गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग 65 लाख रुपये आंकी गई थी।चलती शिवनाथ एक्सप्रेस से 65 लाख के हीरे पार!

पुलिस की तेज कार्रवाई और गिरफ्तारियां:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (रेल) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक एसएन अख्तर के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तेजी से जांच शुरू करते हुए सबसे पहले संतोष उर्फ अफरीदी और अब्दुल मन्नान नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कड़ी पूछताछ में इन दोनों ने चोरी की ज्वेलरी को कोलकाता निवासी रोहित उर्फ गोलू और राउरकेला निवासी शेखर प्रसाद दास को बेचने का खुलासा किया।चलती शिवनाथ एक्सप्रेस से 65 लाख के हीरे पार!

चोरों से मिली जानकारी के आधार पर जीआरपी ने राउरकेला में दबिश देकर शेखर प्रसाद दास को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शेखर ने अपने भांजे रोहित (कोलकाता निवासी) के जरिए चोरी का माल खरीदने की बात कबूल की। उसके कब्जे से दो हीरे के हार, अंगूठियां, झुमके और 10,000 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। फिलहाल, इस मामले में आरोपी रोहित उर्फ गोलू फरार है, जिसकी तलाश जारी है।चलती शिवनाथ एक्सप्रेस से 65 लाख के हीरे पार!

एसपी रेल का बयान:
एसपी रेल श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि आरोपी शेखर को राउरकेला से गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से चोरी के लगभग 65 लाख रुपये के डायमंड ज्वेलरी बरामद कर ली गई है। शेखर को मिलाकर अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गनीमत रही कि आरोपी चोरी की डायमंड ज्वेलरी को बेच नहीं पाए थे। फरार आरोपी रोहित, जो शेखर का भांजा है और कोलकाता में रहता है, उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस को यह भी आशंका है कि आरोपी शेखर, जिसकी खुद की ज्वेलरी की दुकान है, पहले भी चोरी का माल खरीदता रहा होगा।चलती शिवनाथ एक्सप्रेस से 65 लाख के हीरे पार!

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह पिछले दो सालों में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। उनके खिलाफ जीआरपी भिलाई, बिलासपुर और डोंगरगढ़ में चार अन्य मामले भी दर्ज पाए गए हैं।v

सफल टीम:
आरोपियों की गिरफ्तारी में बी.एन. मिश्रा (प्रभारी सायबर सेल), निरीक्षक आर. के. बोर्झा (थाना प्रभारी जीआरपी भिलाई), उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी दुर्ग), उप निरीक्षक राकेश वर्मा (थाना प्रभारी जीआरपी रायगढ़), सउनि. भास्कर पाणिग्राही (जीआरपी रायगढ़), आरक्षक अवधेश मिश्रा, आर.प्रकाश साय पैकरा, आर. महेन्द्र मरकाम, आर. जैकी खान, आर. मोरजध्वज वर्मा, आर. राजेश मिश्रा, आर. अजय तुमनिया, आर. राजदीप, प्र.आर. अरर्विल तिर्की, आर. लकेश्वर मिरी, आर. बलराम साव (जीआरपी रायगढ़), आर. विष्णु सुमन, और आर. राकेश ध्रुव (जीआरपी भिलाई) का विशेष योगदान रहा।चलती शिवनाथ एक्सप्रेस से 65 लाख के हीरे पार!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE