LIVE UPDATE
स्वास्थ्य

Hair Loss:बालों का झड़ना हो जाएगा कम, इन घरेलू नुस्खे से महज कुछ दिनों में दिखेगा असर

NCG NEWS DESK HEALTH CARE :-

Hair Loss: अक्सर लोग बालों की झड़ने की समस्या से परेशान रहते है। फिर चाहे वो महिला, पुरुष हो या फिर बच्चे। आज कल हेयर फॉल की समस्या आम हो गई है। कई बार भोजन में लापरवाही की वजह से शरीर में जरूरी पोषक तत्‍वों की कमी हा जाती है और शरीर में विटामिन्‍स, मिनरल्‍स और प्रोटीन के अभाव में स्‍कैल्‍प पर बालों की गुणवत्‍ता प्रभावित होने लगती है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इसके अलावा शरीर में हार्मोनल परिवर्तन भी बालों के झड़ने की वजह कई बार बन जाते हैं। इसके अलावा टेंशन भी बालों की झड़ने की बड़ी वजह है। ऐसे में आज हम आपको बाल झड़ने रोकने के कुछ घरेलू नुस्खे  बताने जा रहे है। जिनके उपयोग से महज कुछ ही दिनों के अंदर आपके बाल झड़ना रुक जाएंगे। तो चलिए जानते है क्या है वो जबरदस्त घरेलू उपचार

बालों को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस पोषक तत्वों की उन कमियों को दूर करने में मदद करता है, जो हेयर फॉल का कारण बनते हैं। बीटरूट में विटमिन-सी, विटमिन-बी6, मैग्नेशियम, पोटैशियम और प्रोटीन होता है। ये तत्व मिलकर बालों को जड़ों से मजबूती देते हैं। साथ ही में इससे स्कैल्प भी हेल्दी बनता है और हेयर क्वॉलिटी में सुधार आता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी के सेहत से जुड़े फायदों के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं। हालांकि, ये कम ही लोगों को पता है कि ये चाय हेयर फॉल को भी कम कर सकती है। ग्रीन टी फॉलिकल्स में नई जान डालते हुए हेयर ग्रोथ को प्रमोट करती है। डॉक्टर बत्रा के अनुसार, रोज इस चाय का एक कप बालों को हेल्दी तरीके से बढ़ने में मदद करता है।

आंवला

डॉक्टर बत्रा के मुताबिक, बालों के झड़ने के अहम कारणों में से एक विटमिन-सी की कमी होती है। आंवला में ये विटमिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आंवले को खाने और इसका जूस पीने के साथ ही, इसका रस सीधे स्कैल्प पर लगाया जा सकता है। ये बालों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है।

नीम की पत्तियां

नीम अपनी मेडिसिनल प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। हेयर फॉल रोकने के लिए इसका मास्क की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए नीम की पत्तियों को उबालें और फिर उसे पीसकर पेस्ट बना लें। शैंपू करने के बाद पेस्ट को लगाएं। 30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। इसका इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करें।

पालक

पालक आयरन, विटमिन-ए, विटमिन-सी और प्रोटीन का स्रोत होता है। आयरन की कमी हेयर फॉल के मुख्य कारणों में से एक है। ऐसे में पालक न सिर्फ इस कमी को दूर करेगा बल्कि इसमें मौजूद नैचरल सीबम बालों के लिए कंडिशनर का काम करेगा। इस सब्जी में मौजूद ओमेगा-3 एसिड, मैग्नेशियम, पोटैशियम और कैल्शियम स्कैल्प को भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

गाजर

लंबे और मजबूत बाल चाहिए, तो अपनी डायट में गाजर जरूर शामिल करें। विटमिन-ए रिच ये सब्जी बालों को बढ़ने में मदद करती है। इस विटमिन की कमी हेयर फॉल को बढ़ाती है, ऐसे में गाजर खाना इस समस्या को काबू करने में सहायक साबित होती है। साथ ही ये ड्राइ एंड इची स्कैल्प की प्रॉब्लम को दूर कर हेयर फॉल कंट्रोल करती है।

एलोवेरा भी कारगर

एलोवेरा सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही साथ हेयर फॉल को कंट्रोल करने में लाभकारी है। इसके लिए बस एलोवेरा की पत्तियों को बीच से काटकर उसके गूदे को निकाले और उसे बालों की जड़ों लगाकर मसाज करें। करीब आधे घंटे बाद पानी से धो दें। हेयर फॉल में कुछ ही दिनों में राहत मिलेगी।

प्याज का रस

प्याज का रस भी हेयर फॉल कंट्रोल करने में कारगर है। इसके लिए बस प्याज को पीस कर उसका रस निकाल लें। इसे बालों की जड़ों में लगाकर मसाज करें। करीब आधे घंटे बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

बालों की करें तेल से मसाज

बालों की तेल से मसाज करना बहुत जरूरी है। बालों और सिर की ठीक तरह से तेल से मालिश करने से बालों के रोम में खून का प्रवाह बढ़ जाता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं जिससे बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम होने लगता है।

अंडे का हेयर मास्क

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, सल्फर, जिंक और फास्फोरस पाए जाते हैं जो बालों के लिए बहुत ही जरूरी तत्‍व हैं. इसकी मदद से आप झड़ते बालों को गिरने से रोक सकते हैं. ये आपके बालों को मजबूत करने,  बालों के विकास को बढ़ावा देनें और दोमुंहे बालों को रोकने का काम करता है. आप एक कप में अंडे का सफेद भाग लें और इसे मेहंदी के साथ वीक में एक दिन बालों पर लगाएं.

यह भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE