हमर छत्तीसगढ़रायगढ़
तेज रफ़्तार का कहर: 2 बाइक की जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत,अन्य घायल

NCG NEWS DESK Raigarh :-
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम NH-49 पर 2 बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक बातई जा रही है। पूरा मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
6 साल की बच्ची की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक NH-49 ओडिशा मार्ग पर ग्राम मिडमिडा के पास हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में मौके पर एक 6 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार लहंगापाली और गढउमरिया गांव के रहने वाले थे।
दूर तक सुनाई दी टक्कर की आवाज
राहगीरों ने बताया कि भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी। वहीं घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े :-
- ठंड से बचने के लिए जलाई आग की चपेट में आई झुग्गियां, कई घर खाक, एक युवक की मौत
- राशन घोटाले के केस में टीएमसी नेता के घर रेड डालने पहुंची ED की टीम पर 200 लोगों ने किया हमला
- ED RAID: पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर मिला कुबेर का खजाना, विदेशी बंदूकें, सोने की छड़ें, कई कार्टन शराब









