LIVE UPDATE
भारत

हिंदू बताकर छह महीने तक करता रहा रेप, गर्भवती होने पर करवाया गर्भपात , भ्रूण को सुनसान इलाके में दफनाया

NCG NEWS DESK कटनी  : मध्य प्रदेश के कटनी जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां विशेष वर्ग के एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर हिंदू लड़की को अपने प्रेम में फंसाया और उसका कई महीनों तक शोषण करता रहा। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता को जब मुस्लिम होने की जानकारी प्राप्त हुई तो उसने अपनी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। उसने बताया कि यवुक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान युवती पांच महीने की गर्भवती हो गई तो उसका अबॉर्शन करवाकर भ्रूण को सुनसान इलाके में दफन कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मामला कटनी जिले के थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम लखनवारा का है। 6 महीने पहले हिंदू युवती लखनवारा गई थी, जहां उसकी मुलाकात सलमान से हुई। युवक ने लड़की को अपना नाम सलमान कुशवाहा बताया था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस दौरान युवक ने जबरन संबंध बनाएं। युवती को रिश्तेदारों के जरिए पता चला कि युवक मुस्लिम है तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। युवक ने युवती के साथ मारपीट करते हुए धमकाया और उसका गर्भपात करवाकर शिशु को सुनसान इलाके में दफन करवा दिया।

स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए युवक की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गर्भपात की बात भी सामने आई है, शिशु का शव बरामद कर पीएम कराया जाएगा। मामले में जांच पड़ताल की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE