LIVE UPDATE
अपराधविदेश

लड़कियों के फ्लैट में बाथरूम और बेडरूम में लगा रखे थे हिडन कैमरे, ऐसे खुली पोल; IT प्रोफेशनल गिरफ्तार

NCG NEWS DESK जयपुर: तीन लड़कियों को किराए पर दिए अपने फ्लैट में गुप्त कैमरे लगाने वाले राजेंद्र सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह लड़कियों पर अपने घर से नजर रखता था। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी फ्लैट का मालिक है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों को शॉर्ट सर्किट के बाद उनके फ्लैट में छिपे कैमरों के बारे में पता चला।

इलेक्ट्रिशियन आया तो बेडरूम और बाथरूम में कई कैमरे लगे मिले। पुलिस ने राजेंद्र को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 15 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह सीसीटीवी कैमरे और कंप्यूटर का कारोबार करता है। दूसरे शहरों से उदयपुर में पढ़ने आई छात्राओं को उसने फ्लैट किराए पर दे दिया। जब छात्राएं छुट्टियों में अपने घर गईं तो उसने डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट खोला और तीन कैमरे लगवा दिए।

छात्राओं को फ्री वाई-फाई देने के नाम पर राऊटर लगा दिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने सिर्फ शौक के लिए लड़कियों के वीडियो देखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से स्पाई कैमरे, इंटरनेट राउटर और फ्लैट की डुप्लीकेट चाबियां बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी आईटी विशेषज्ञ है। उसके पास मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन की डिग्री है। उसे तकनीकी रूप से स्पाई कैमरों की समझ थी। युवतियों ने 8 माह पहले किराए पर फ्लैट लिया था।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE