LIVE UPDATE
भिलाई

हाई कोर्ट का आदेश: अग्रसेन आईटीआई कोहका द्वारा रोड पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई

भिलाई में अवैध अतिक्रमण पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

भिलाई के अग्रसेन आईटीआई कोहका द्वारा सरकारी सड़क पर अवैध कब्जे के खिलाफ हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। भाजपा नेता शारदा गुप्ता ने अपने अधिवक्ता अनिमेश वर्मा के माध्यम से उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने 45 दिनों के भीतर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट का आदेश: अग्रसेन आईटीआई कोहका द्वारा रोड पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई

उच्च न्यायालय ने दिए सख्त निर्देश

माननीय उच्च न्यायालय ने नगर निगम भिलाई को निर्देशित किया है कि वह अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। कोर्ट ने यह भी कहा कि शारदा गुप्ता के लगातार आवेदन के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की थी, जो प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। हाई कोर्ट का आदेश: अग्रसेन आईटीआई कोहका द्वारा रोड पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सड़क पर अवैध कब्जे से नागरिकों को हो रही परेशानी

अग्रसेन आईटीआई ने कोहका भिलाई के चंद्रनगर के सड़क नंबर 6 पर लगभग 30 बाई 300 फीट क्षेत्र में अवैध कब्जा किया हुआ है। इस कब्जे के कारण चंद्रनगर के निवासियों को रोज़ाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के बीच में अंधे मोड़, दुर्घटनाएं और बड़े वाहनों का आवागमन रुकने से जनहानि का खतरा बढ़ गया है। हाई कोर्ट का आदेश: अग्रसेन आईटीआई कोहका द्वारा रोड पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई

अतिक्रमण के कारण बढ़ रही दुर्घटनाओं का खतरा

अतिक्रमण के कारण दो अंधे मोड़ पर रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क पर खड़ी 16 चक्के वाली ट्रकों के कारण निगलने में मुश्किल हो रही है। इसके अलावा, आपातकालीन स्थितियों, जैसे आगजनी में भारी जन और धन हानि हो सकती है। हाई कोर्ट का आदेश: अग्रसेन आईटीआई कोहका द्वारा रोड पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई

भाजपा नेता शारदा गुप्ता का संघर्ष

भाजपा नेता शारदा गुप्ता ने बताया कि वह लगभग 30 वर्षों से इस अवैध अतिक्रमण के खिलाफ शिकायत कर रहे थे, लेकिन ऊंची पहुंच के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। थक-हारकर उन्होंने यह मामला हाई कोर्ट में दायर किया, जिसके बाद उच्च न्यायालय ने चंद्रनगरवासियों को राहत प्रदान करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट का आदेश: अग्रसेन आईटीआई कोहका द्वारा रोड पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE