LIVE UPDATE
रायपुरहमर छत्तीसगढ़

खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, सवार दो युवकों की मौत

NCG NEWS DESK रायपुर।  राजधानी में एक बार फिर तेज रफ्तार ने अपना कहर दिखाया है। यहाँ देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। बाइक में 3 युवक सवार होकर रविवार को घूमने निकल थे। इस बीच अनियंत्रित होकर बाइक खड़े ट्रक में घुस गई। घटना के बाद तीनों युवक ट्रक के नीच फंस गए थे। मठपुरैना निवासी अमित साहू और उसके दोस्त की मौत हुई है। बीच में बैठे युवक को चोट नहीं आई है।

हादसा रायपुर के बोरियाखुर्द तालाब के पास पेट्रोल पंप के ठीक सामने रात 10 से 11 बजे के बीच हुआ था। राहगीर भी घटना की जगह पर जमा हो गए थे। इसके बाद ट्रक के नीचे से युवकों को बाहर निकाला गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मठपुरैना इलाके के निवासी 

लोगों ने युवकों के पास गिरे उनके मोबाइल फोन को चेक किया। एक फोन से इनके परिजनों से संपर्क करके हादसे की जानकारी दी। कॉल रिसीव करने वाले ने रॉन्ग नंबर कहकर पहले फोन काट दिया। बार-बार कॉल करने पर परिजन गंभीर हुए। हादसे में मारे गए एक युवक अमित साहू का मकान मालिक मौके पर पहुंचा, उसने बताया कि ये सभी मठपुरैना इलाके के रहने वाले थे।

देर से आई एम्बुलेंस

राहगीर और पुलिस एम्बुलेंस को लगातार कॉल करते रहे। 20 मिनट से अधिक समय बीतने के बाद एम्बुलेंस आई। टिकरापारा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर युवकों की बाइक को थाने ले गई है। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE