High-Tech Action in Korea: Drone कैमरे की मदद से पकड़ी गई अवैध महुआ शराब की बड़ी फैक्ट्री, 3500kg लाहन बरामद

High-Tech Action in Korea: Chhattisgarh Illegal Liquor Raid: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस और आबकारी विभाग (Excise Department) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. जंगल के बीचों-बीच चल रही Illegal Liquor Factory का भंडाफोड़ हुआ है, और इसमें सबसे बड़ा रोल निभाया है Drone Camera ने.
Drone Surveillance से हुआ बड़ा खुलासा
High-Tech Action in Korea: हाल ही में दुर्ग और बलरामपुर में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद, प्रशासन ने जंगलों की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल शुरू किया है. इसी कड़ी में, सरगुजा की संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने कोरिया जिले के फाटपानी गदबदी के जंगल (Gadbadi Forest) में हवाई सर्चिंग की. ड्रोन के विजुअल्स में घने जंगल के अंदर संदिग्ध गतिविधियां और धुआं दिखाई दिया, जिसके बाद टीम ने तुरंत दबिश दी.
क्या-क्या हुआ बरामद? (Huge Seizure)
High-Tech Action in Korea: जंगल में नाले के किनारे बड़े पैमाने पर महुआ शराब बनाई जा रही थी. टीम ने मौके से भारी मात्रा में सामान जब्त किया है:
महुआ लाहन: लगभग 3500 किलोग्राम (नष्ट किया गया).
तैयार महुआ शराब: 80 लीटर.
गिरफ्तारी: 2 मुख्य आरोपी (नीलकमल सिंह उर्फ नीलू और संतोष बरगाह).
फरार: कुछ अन्य आरोपी पुलिस को देखकर घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले.
शातिर तरीके से चल रहा था धंधा
High-Tech Action in Korea: सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी बहुत चालाकी से काम कर रहे थे. जंगल का रास्ता कठिन होने के कारण जब भी टीम पैदल पहुंचती थी, आरोपी दूर से देखकर भाग जाते थे. इसलिए इस बार High-Tech Drone का सहारा लिया गया.
पकड़े गए आरोपी नीलकमल और संतोष अपने घर के पास वाले जंगल में ही शराब की फैक्ट्री सेटअप कर पूरे जिले में सप्लाई कर रहे थे.
कड़ी कानूनी कार्रवाई
High-Tech Action in Korea: गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ Chhattisgarh Excise Act की धारा 34(1), 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है. बैकुंठपुर न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है.
Team Excellence: इस सफल ऑपरेशन में आबकारी उपनिरीक्षक टीआर केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारू राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी और नगर सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.



















