LIVE UPDATE
कोरबा

कोरबा शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला: ट्रांसफर-पोस्टिंग में भारी गड़बड़ी, DEO पर भ्रष्टाचार के आरोप

कोरबा: कोरबा जिले के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) टी.पी. उपाध्याय के कार्यकाल में ट्रांसफर और पोस्टिंग में भारी गड़बड़ी की गई है। प्राथमिक स्कूलों के सहायक शिक्षकों को प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति देने में नियमों की अनदेखी की गई, जिससे कई शिक्षकों का भविष्य अधर में लटक गया है। कोरबा शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला: ट्रांसफर-पोस्टिंग में भारी गड़बड़ी, DEO पर भ्रष्टाचार के आरोप

ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाला: नियमों की धज्जियां उड़ीं

शिक्षा विभाग ने कई प्रधान पाठकों की सेवानिवृत्ति से पहले ही नए शिक्षकों की पदस्थापना कर दी।
पदोन्नति के नाम पर शिक्षकों से मोटी रकम वसूलने का आरोप।
कई स्कूलों में एक ही समय में दो प्रधान पाठकों की नियुक्ति कर दी गई। कोरबा शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला: ट्रांसफर-पोस्टिंग में भारी गड़बड़ी, DEO पर भ्रष्टाचार के आरोप

DEO पर लगे बड़े आरोप

DEO ने जिले के सभी BEO (खंड शिक्षा अधिकारी) से उन शिक्षकों की सूची मांगी, जो अगले 6 महीने या 1 साल में रिटायर होने वाले थे।
नियमानुसार केवल उतने शिक्षकों की पदोन्नति होनी चाहिए थी, जितने पद खाली थे, लेकिन निर्धारित संख्या से अधिक शिक्षकों को प्रमोशन दे दिया गया।
इस प्रक्रिया में भारी घोटाले की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि इस खेल में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार होने की खबर है। कोरबा शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला: ट्रांसफर-पोस्टिंग में भारी गड़बड़ी, DEO पर भ्रष्टाचार के आरोप

सिंगल ऑर्डर जारी कर घोटाले को छिपाने की कोशिश

गड़बड़ी छिपाने के लिए विभाग ने सिंगल ऑर्डर जारी किए ताकि जानकारी लीक न हो।
विभागीय मिलीभगत से ट्रांसफर और पोस्टिंग में पारदर्शिता नहीं रखी गई।
कई स्थानों पर बिना वैध स्वीकृति के पदोन्नति कर दी गई। कोरबा शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला: ट्रांसफर-पोस्टिंग में भारी गड़बड़ी, DEO पर भ्रष्टाचार के आरोप

लिपिकों की नियुक्ति में भी भ्रष्टाचार

सहायक ग्रेड-2 और ग्रेड-3 के लिपिकों की नियुक्तियों में भी धांधली सामने आई।
कुछ स्कूलों में स्वीकृत एक पद की जगह 3-3 लोगों को पदोन्नत कर दिया गया।
कई जगहों पर सहायक ग्रेड-3 के बजाय सहायक ग्रेड-2 की पोस्टिंग कर दी गई।

शिकायतें गायब, कार्रवाई पर सवाल

इस घोटाले की शिकायत स्थानीय नेता विजय (बादल) दुबे ने कलेक्टर से की थी, लेकिन उनका शिकायत पत्र ही गायब कर दिया गया।
रायपुर मुख्यालय और बिलासपुर JD कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई जांच नहीं हुई।
शिक्षा विभाग के मुख्यालय में बैठे अधिकारी इस गंभीर मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। कोरबा शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला: ट्रांसफर-पोस्टिंग में भारी गड़बड़ी, DEO पर भ्रष्टाचार के आरोप

शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का गहरा नेटवर्क!

कोरबा शिक्षा विभाग में लंबे समय से भ्रष्टाचार का खेल जारी है। ट्रांसफर, पोस्टिंग और प्रमोशन के नाम पर शिक्षकों से मोटी रकम वसूली जा रही है। इस घोटाले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। कोरबा शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला: ट्रांसफर-पोस्टिंग में भारी गड़बड़ी, DEO पर भ्रष्टाचार के आरोप

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE