हमर छत्तीसगढ़बस्तर
नक्सलियों द्वारा बनाये गए विशालकाय स्मारक को किया ध्वस्त

NCG NEWS DESK बस्तर :-
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा राज्य में नक्सलियों के विरूद्ध कार्रवाई तेज कर दी गई है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बस्तर अंचल के सुदूर इलाकों में एरिया डामिनेशन और काम्बिंग शुरू कर दी गई है। बड़े पैमाने पर सर्चिंग की जा रही है। इसी सिलसिले में सुकमा जिले के सलातोंग गांव के मध्य नक्सलियों द्वारा बनाया गया विशालकाय स्मारक पुलिस के जवानों की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देशन में एएसपी नक्सल ऑपरेशन प्रभात कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जवान आज सलातोंग गांव पहुंचे और गांव के बीच बने नक्सली स्मारक को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये भी पढ़े :-
- नए वैरिएंट जेएन.1 का खौफ,केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी, बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें
- नक्सल उन्मूलन अभियान को मिली बड़ी सफलता, 11 नक्सली गिरफ्तार
- बाबा गुरू घासीदास जयंती पर विशेष…जानिए छत्तीसगढ़ के महान संत गुरु घासीदास के बारे में



















