LIVE UPDATE
कोरबाहमर छत्तीसगढ़

चरित्र शंका में पति ने डंडे से पीटकर पत्नी को उतरा मौत के घाट

NCG NEWS DESK कोरबा। लेमरू थाना क्षेत्र के गढ़ उपरोड़ा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसे एक सप्ताह तक कमरे में बंद करके रखा। एक सप्ताह बाद पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की मौत होने के बाद पति खुद ही थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसकी पत्नी पेड़ से गिरकर घायल हो गई थी, जिसकी मौत हो गई है।

घटना की सूचना पर लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। संदेह होने पर पुलिस ने मृतका के पति से पूछताछ की गई तो पहले वह गोलमोल जवाब देने लगा, उसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल किया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पूछताछ में आरोपी पूरन सिंह (45) ने बताया कि वह पत्नी विष्णु देवी(35) के चरित्र पर शंका करता था। उसकी पत्नी जब भी जंगल लकड़ी लेने या किसी काम से जाती तो लेट में आने पर उसके पर शंका कर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज किया करता था। 1 सप्ताह पहले बुधवार को जंगल गई हुई थी, जहां लेट से घर आने पर उसने डंडे से कमरे के अंदर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी।

मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं और उसका इलाज नहीं कराया। कमरे के अंदर ही उसे बंद करके रखा। एक सप्ताह बाद यानी बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने लेमरू थाना पहुंचकर खुद पुलिस को जानकारी दी कि उसकी पत्नी पेड़ से गिरकर घायल हो गई थी, जिसकी मौत हो गई है।

वहीं, इस मामले में लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। उसके पति पर संदेह होने पर पूछताछ की गई तो पता चला कि कुछ दिनों पहले उसकी पिटाई की गई थी, जिसके चलते उसकी मौत हुई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के 4 बच्चे हैं, जो घटना के दौरान घर पर मौजूद थे. लेकिन इतने डरे सहमे थे कि वह किसी को कुछ भी नहीं बता पा रहे थे। बच्चों ने बताया कि उसके पिता अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट किया करते थे।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE