रायपुर पुलिस ऑफिसर्स मेस में IAS-IPS अफसरों का लाखों का बकाया, पार्टी के बाद बिल चुकाना भूले ‘साहब’

पूर्व मुख्य सचिव और डीजीपी समेत कई अफसरों का नाम शामिल, पुलिस मुख्यालय को भेजा जाएगा बिल का विवरण
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आल इंडिया सर्विस के कुछ अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। सरकारी फंड और मुफ्त सुविधाओं का लाभ उठाने वाले ये अफसर अब पुलिस ऑफिसर्स मेस में किए गए लाखों के खर्च का भुगतान करने में आनाकानी कर रहे हैं। रायपुर पुलिस ऑफिसर्स मेस में IAS-IPS अफसरों का लाखों का बकाया, पार्टी के बाद बिल चुकाना भूले ‘साहब’
पार्टी खत्म, साहब फरार! पुलिस मेस के कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा खामियाजा
रायपुर स्थित पुलिस ऑफिसर्स मेस में आयोजित लंच, डिनर और पार्टियों का भारी-भरकम बिल कई आईएएस और आईपीएस अफसरों पर बकाया है। पार्टी के बाद ‘धन्यवाद’ कहकर रवाना होने वाले ये अधिकारी अब भुगतान के नाम पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
पुलिस ऑफिसर्स मेस में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार बकाया राशि के भुगतान की मांग की, लेकिन अफसरों ने ‘बाद में देखेंगे’ कहकर टाल दिया। अब स्थिति यह हो गई है कि कर्मचारियों को वेतन और मेंटेनेंस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रायपुर पुलिस ऑफिसर्स मेस में IAS-IPS अफसरों का लाखों का बकाया, पार्टी के बाद बिल चुकाना भूले ‘साहब’
बकायादार अफसरों की सूची तैयार, पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार, इस सूची में पूर्व मुख्य सचिव, पूर्व डीजीपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों का नाम शामिल है।
सूत्रों की मानें तो, पुलिस ऑफिसर्स मेस की कार्यप्रणाली ‘नो प्रॉफिट, नो लॉस’ मॉडल पर आधारित है। यहां के सभी खर्च पुलिस अधिकारियों के वार्षिक ‘सहयोग राशि’ और अन्य शुल्कों से पूरे किए जाते हैं। अब जब लाखों की राशि बकाया हो गई है, तो कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। रायपुर पुलिस ऑफिसर्स मेस में IAS-IPS अफसरों का लाखों का बकाया, पार्टी के बाद बिल चुकाना भूले ‘साहब’
आरटीआई से भी मिल सकती है जानकारी
बिलों के भुगतान में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पुलिस ऑफिसर्स मेस के बकायादारों की जानकारी आरटीआई के माध्यम से भी प्राप्त की जा सकती है। यदि कोई जानना चाहता है कि किस अधिकारी का कितना बकाया है, तो वे कार्यालय कमांडेंट 4th बटालियन CAF में आवेदन कर सकते हैं। रायपुर पुलिस ऑफिसर्स मेस में IAS-IPS अफसरों का लाखों का बकाया, पार्टी के बाद बिल चुकाना भूले ‘साहब’
अधिकारियों का रवैया सवालों के घेरे में
मार्च का महीना चल रहा है और पुलिस ऑफिसर्स मेस के पुराने बकाया बिलों की समीक्षा की जा रही है। कई अधिकारियों से भुगतान की उम्मीद तो है, लेकिन अब तक किसी ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है। पुलिस मुख्यालय को जल्द ही इन बकायादार अफसरों की सूची भेजी जाएगी। रायपुर पुलिस ऑफिसर्स मेस में IAS-IPS अफसरों का लाखों का बकाया, पार्टी के बाद बिल चुकाना भूले ‘साहब’



















