अवैध रूप से भंडारित 10 लाख रुपए का धान जब्त, तीन स्थानों पर छापा, 327 क्विंटल धान बरामद

बिलासपुर : जिला प्रशासन की सख्ती से एक बार फिर अवैध धान भंडारण का मामला उजागर हुआ है। संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 327 क्विंटल अवैध धान जब्त किया। जब्त धान की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, और मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। किसानों को झांसे में लेकर धान को खपाने की साजिश को प्रशासन ने समय रहते नाकाम कर दिया। अवैध रूप से भंडारित 10 लाख रुपए का धान जब्त, तीन स्थानों पर छापा, 327 क्विंटल धान बरामद
पहला मामला: ग्राम कुसुमखेड़ा
तहसील बेलगहना के ग्राम कुसुमखेड़ा में राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने जाँच अभियान चलाया। यहाँ सेवक राम धृतलहरे के घर पर 180 बोरी (लगभग 72 क्विंटल) अवैध धान भंडारित पाया गया। इसे मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया। अवैध रूप से भंडारित 10 लाख रुपए का धान जब्त, तीन स्थानों पर छापा, 327 क्विंटल धान बरामद
दूसरा मामला: ग्राम कोनचरा
इसी तहसील के ग्राम कोनचरा में जीतू गुप्ता के घर पर छापा मारा गया। यहाँ 50 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। इसे भी मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया। अवैध रूप से भंडारित 10 लाख रुपए का धान जब्त, तीन स्थानों पर छापा, 327 क्विंटल धान बरामद
तीसरा मामला: श्रीराम राइस मिल
विकासखंड कोटा में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में श्रीराम राइस मिल पर छापेमारी हुई। यहाँ 513 कट्टी (205 क्विंटल) धान का मंडी शुल्क जमा न किए जाने पर जब्त किया गया। अवैध रूप से भंडारित 10 लाख रुपए का धान जब्त, तीन स्थानों पर छापा, 327 क्विंटल धान बरामद
प्रशासन का सख्त रुख
जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि भविष्य में भी अवैध धान भंडारण, विक्रय और परिवहन पर इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। किसानों के अधिकारों की सुरक्षा और धान की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अवैध रूप से भंडारित 10 लाख रुपए का धान जब्त, तीन स्थानों पर छापा, 327 क्विंटल धान बरामद



















