LIVE UPDATE
बिलासपुर

CGPSC घोटाले में उद्योगपति श्रवण गोयल ने हाईकोर्ट में लगाई जमानत याचिका, CBI से मांगा गया जवाब

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में जेल में बंद उद्योगपति श्रवण गोयल ने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। उन्होंने इलाज कराने के लिए अंतरिम बेल की मांग की है। इस पर हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने CBI से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। CGPSC घोटाले में उद्योगपति श्रवण गोयल ने हाईकोर्ट में लगाई जमानत याचिका, CBI से मांगा गया जवाब

क्या है पूरा मामला?

CGPSC 2021 भर्ती घोटाले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस सरकार के नेताओं, अधिकारियों के रिश्तेदारों और करीबी लोगों का गलत तरीके से चयन किया गया। उन्होंने इस घोटाले की CBI जांच और पूरी चयन सूची को रद्द करने की मांग की थी। CGPSC घोटाले में उद्योगपति श्रवण गोयल ने हाईकोर्ट में लगाई जमानत याचिका, CBI से मांगा गया जवाब

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

CBI जांच और गिरफ्तारियां

इस मामले में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने चयनित अभ्यर्थियों की जानकारी मांगी, जिसके बाद राज्य सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की। जांच के दौरान CGPSC के तत्कालीन चेयरमैन टामन सोनवानी को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण गोयल, उनके बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को भी CBI ने गिरफ्तार किया। इस घोटाले में टामन सोनवानी के भतीजे साहिल सोनवानी की भी गिरफ्तारी हुई है। CGPSC घोटाले में उद्योगपति श्रवण गोयल ने हाईकोर्ट में लगाई जमानत याचिका, CBI से मांगा गया जवाब

श्रवण गोयल की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई

उद्योगपति श्रवण गोयल ने अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दायर की, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया है। मंगलवार को जस्टिस बीडी गुरु की सिंगल बेंच में इस याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें CBI से दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। CGPSC घोटाले में उद्योगपति श्रवण गोयल ने हाईकोर्ट में लगाई जमानत याचिका, CBI से मांगा गया जवाब

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE