LIVE UPDATE
विदेश

शादी समारोह में बाराती-घराती के बीच गरम पूड़ी को लेकर हुआ जमकरहंगामा..4 लोग घायल

NCG NEWS DESK झारखंड : झारखंड के गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पतरोडीह सेंट्रलपीठ में मंगलवार देर रात एक शादी समारोह में कुछ युवकों ने गर्म पूड़ी को लेकर हंगामा कर दिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी समारोह के दौरान गर्म पूड़ी नहीं मिलने पर बवाल इतना बढ़ गया कि लड़की वाले और बारात के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान पथराव के बाद दोनों ही तरफ से धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया जाने लगा। हिंसक झड़प में चार युवकों के घायल होने की खबर है। शादी समारोह में हिंसक लड़ाई की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया।

एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी, इंस्पेक्टर विनय कुमार राम भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर उनका आक्रोश कम किया। उन्होंने कहा कि पतरोडीह इलाके में भारी पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और शांति बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE