LIVE UPDATE
भारत

भारत की इस जगह शादी से पहले लिव इन में रहकर मां बनना है आम बात

NCG NEWS DESK ;

दिल्ली, मुंबई, जैसे बड़े शहरों में युवाओं का शादी से पहले एक दूसरे के साथ, एक ही घर में रहना काफी आम बात हो चुकी है. इसे लिव-इन रिलेशनशिप कहते हैं. हालांकि, छोटे शहरों में इसे आज भी पाप की तरह देखा जाता है और कई युवाओं को तो अपने घर में इसके बारे में छुपाना भी पड़ता है. अगर बात गांव की हो, तो ऐसी परंपरा के बारे में सुनकर तलवारें तन जाती हैं. पर क्या आप जानते हैं कि भारत में एक जगह ऐसी भी है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रहना बेहद आम बात है और माता-पिता खुद इसकी इजाजत अपने बच्चों को देते हैं. यही नहीं, यहां औरतें शादी से पहले ही मां भी बन जाती हैं.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

हम बात कर रहे हैं राजस्थान और गुजरात में रहने वाली जनजाति गरासिया की. इस जनजाति की परंपरा को करीब से देखने पर आपको मॉडर्न जमाने के लिव-इन रिलेशनशिप की झलक देखने को मिलेगी. इस जनजाति में पुरुष और महिला बिना शादी के साथ रह लेते हैं और महिलाएं शादी से पहले मां भी बन जाती हैं. औरतों को ये हक होता है कि वो अपने मन मुताबिक लड़का चुन सकें.

मेले से पार्टनर के साथ भाग जाते हैं लोग
शादी के लिए यहां दो दिनों का गौर मेला लगता है. इस मेले में लड़के-लड़कियां जुटते हैं और अगर उन्हें कोई पसंद आ जाता है तो वो उसके साथ मेले से भाग जाते हैं. फिर वो बिना शादी किए ही एक दूसरे के साथ रहने लगते हैं. इस दौरान उनका बच्चा भी हो सकता है जो उनके इच्छा के मुताबिक ही होता है. तब वो अपने गांव लौटते हैं और माता-पिता धूमधाम से उनकी शादी करवाते हैं. वो चाहें तो बिना शादी किए भी रह सकते हैं.

इस वजह से लिव-इन में रहने की शुरू हुई प्रथा
इस जनजाति में लिव-इन में रहने की प्रथा सालों पुरानी है. माना जाता है कि सालों पहले इस जनजाति के 4 भाई कहीं और जाकर रहने लगे. इनमें से 3 लोगों ने भारतीय तौर-तरीकों से शादी की पर एक भाई शादी किए बिना ही किसी लड़की के साथ लिव-इन में रहने लगा. उन तीनों भाइयों की कोई संतान नहीं हुई पर चौथे भाई की संतान पैदा हुई. बस तब से ही यहां लिव-इन में रहने की परंपरा शुरू हो गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार गरासिया औरतें अगर चाहें तो दूसरे मेले में, पहले पार्टनर के होते हुए, दूसरा पार्टनर भी चुन सकती हैं. इस तरह उन्हें काफी आजादी मिलती है, जितनी मॉडर्न समाज में भी नहीं मिलती.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE