LIVE UPDATE
अपराध

वैशाली में फेसबुक बनी मौत की वजह! सनकी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मारा डाला

मोबाइल देखने के विवाद में पति ने की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति और ससुर गिरफ्तार, पति का आपराधिक इतिहास

वैशाली, बिहार: वैशाली में फेसबुक बनी मौत की वजह! सनकी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मारा डाला. बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के एराजीकनचनपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के फेसबुक चलाने से नाराज होकर उसे बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान एराजीकनचनपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ राजा की 27 वर्षीय पत्नी दिव्या कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कल देर रात से ही मोबाइल पर फेसबुक देखने के विवाद को लेकर दिव्या के पति अभिषेक ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई।वैशाली में फेसबुक बनी मौत की वजह! 

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ऐसे हुआ खुलासा

आज सुबह ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मृतका के पिता मनोज सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और बिदुपुर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अभिषेक कुमार उर्फ राजा और उसके पिता रवि रंजन उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया है।वैशाली में फेसबुक बनी मौत की वजह! 

पुलिस की जांच और अपराधी पति का इतिहास

इस संबंध में सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने बताया कि सुबह बिदुपुर थाना क्षेत्र के एराजीकनचनपुर गांव में ससुराल वालों द्वारा विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बिदुपुर थाना अध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।वैशाली में फेसबुक बनी मौत की वजह! 

एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के क्रम में पता चला है कि विवाहिता के मोबाइल देखने को लेकर कल रात से उसके साथ मारपीट की जा रही थी और अंततः गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पति अभिषेक कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ गंगा ब्रिज थाने में एक हत्या का मामला और एक बलात्कार का मामला भी दर्ज है।वैशाली में फेसबुक बनी मौत की वजह! 

यह घटना समाज में घरेलू हिंसा और मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर बढ़ते विवादों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।वैशाली में फेसबुक बनी मौत की वजह! 

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE