LIVE UPDATE
राजनीति

धन संकट से जूझ रही कांग्रेस को आयकर विभाग ने दिया बड़ा झटका, भेजा 1700 करोड़ का नोटिस

NCG News desk Delhi:-

दिल्ली। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले धन संकट से जूझ रही कांग्रेस को आयकर विभाग ने बड़ा झटका दिया है। पिछले वर्षों के टैक्स रिटर्न में हुई विसंगतियों के लिए कांग्रेस को 1,700 करोड़ रुपए का नया नोटिस भेजा गया है।(कांग्रेस को आयकर विभाग ने दिया बड़ा झटका)

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ये भी पढ़ें –कांग्रेस नेता ने तोड़ा आमरण अनशन , लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने की है माँग

बताया जा रहा है कि ब्याज के साथ कर जुर्माना वर्ष 2017- 18से 2020-21तक के टैक्स रिटर्न में विसंगतियों से संबंधित है। कांग्रेस को ताजा नोटिस इस सप्ताह की शुरुआत में भेजा गया।(कांग्रेस को आयकर विभाग ने दिया बड़ा झटका)

धन संकट से जूझ रही कांग्रेस को आयकर विभाग ने दिया बड़ा झटका, भेजा 1700 करोड़ का नोटिस

आयकर अधिकारियों द्वारा 210 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने और उसके बैंक खातों को ‘फ्रीज’ करने के बाद कांग्रेस पहले से ही धन की कमी का सामना कर रही है। पार्टी को मामले में उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली है और वह जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है।(कांग्रेस को आयकर विभाग ने दिया बड़ा झटका)

ये भी पढ़ें –Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, जनपद सदस्य, सरपंच और पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

पार्टी ने भाजपा पर 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उसे आर्थिक रूप से पंगु बनाने और उसके खिलाफ कर अधिकारियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।(कांग्रेस को आयकर विभाग ने दिया बड़ा झटका)

ये भी पढ़ें –शिव डहरिया को प्रत्याशी बनाने का जांजगीर में हो रहा विरोध, स्थानीय कांग्रेसियों ने खोल मोर्चा

कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि पूरे देश को पता चल गया है कि इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले से BJP ने करीब 8,250 करोड़ रुपए चंदा इकट्ठा किया है। BJP ने चंदा लेने का 4 रास्ता अपनाए हैं- चंदा दो – धंधा लो, ठेका लो, चंदा दो, हफ्ता वसूली और शेल कंपनियों से चंदा लो। इलेक्टोरल बॉन्ड को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के खिलाफ बताया है।(कांग्रेस को आयकर विभाग ने दिया बड़ा झटका)

ये भी पढ़ें –Lok Sabha Elections 2024 : आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेसी नेता, पार्टी दफ्तर में लगाया पोस्टर, कहा – पार्टी हाईकमान बताएं, मेरी तपस्या में क्या कमी है?

BJP सरकार अलग-अलग तरीके से लगातार विपक्ष पार्टी को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। (कांग्रेस को आयकर विभाग ने दिया बड़ा झटका)

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE