LIVE UPDATE
भारत

आयकर विभाग ने कांग्रेस नेता के परिसरों पर तड़के तीन बजे मारा छापा, कर्मचारियों के मोबाइल जब्त; खंगाले रिकॉर्ड

NCG NEWS DESK :

तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को होने वाले चुनाव में खम्‍मम जिले के पलेरू निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्‍मीदवार पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के परिसरों पर आयकर (आईटी) विभाग ने गुरुवार सुबह छापेमारी शुरू की। पूर्व सांसद श्रीनिवास रेड्डी ने एक दिन पहले ही केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी की आशंका जताई थी। आयकर विभाग के अधिकारी गुरुवार तड़के खम्मम में उनके घर और कार्यालयों पर पहुंचे और रिकार्ड खंगाले। कड़ी सुरक्षा के बीच तड़के करीब तीन बजे शुरू हुई तलाशी खबर लिखे जाने तक जारी थी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
बस्ती में शिक्षिका पर नाबालिग छात्र के अपहरण और पॉक्सो का केस
बस्ती में शिक्षिका पर नाबालिग छात्र के अपहरण और पॉक्सो का केस
November 25, 2026
बस्ती में शिक्षिका पर नाबालिग छात्र के अपहरण और पॉक्सो का केस  बस्ती के कप्तानगंज में 11वीं के छात्र को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयकर अधिकारियों ने तलाशी लेने से पहले कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। श्रीनिवास रेड्डी, जो एक व्यवसायी भी हैं, गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले थे। पूर्व सांसद जुलाई में कांग्रेस में शामिल हुए थे। इससे कुछ महीने पहले ही राज्य की सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने उन्‍हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया था।

श्रीनिवास रेड्डी ने बुधवार को दावा किया था कि आईटी की तलाशी उनके, उनके परिवार के सदस्यों, समर्थकों और जिले के अन्य प्रमुख कांग्रेस नेताओं के खिलाफ होने की संभावना है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और बीआरएस ने कांग्रेस नेताओं पर छापेमारी के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने के लिए मिलीभगत की है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इन छापों से पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में चुनाव जीत रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
OYO होटल में DU छात्रा की संदिग्ध मौत, साथ ठहरे युवक की तलाश
OYO होटल में DU छात्रा की संदिग्ध मौत, साथ ठहरे युवक की तलाश
November 25, 2026
फरीदाबाद के सराय इलाके में OYO होटल के कमरे में DU की 19 वर्षीय छात्रा मृत मिली। साथ ठहरा युवक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्रीनिवास रेड्डी, जो कांग्रेस अभियान समिति के सह-अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि पार्टी के नेताओं को अगले कुछ दिनों में कठिन समय का सामना करना पड़ेगा। पूर्व सांसद ने नेताओं से कहा कि वे छापेमारी से चिंतित न हों।

बुधवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर पूर्व मंत्री और खम्मम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार तुम्मला नागेश्वर राव के घर पर तलाशी ली थी। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद नागेश्वर राव ने हाल ही में बीआरएस छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये थे। राज्य के निवर्तमान परिवहन मंत्री पी. अजय कुमार खम्मम से बीआरएस उम्मीदवार के रूप में फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
होटल से ‘बचाओ’ चिल्लाते भागी युवती, पुलिस ने निकाला सुरक्षित
होटल से ‘बचाओ’ चिल्लाते भागी युवती, पुलिस ने निकाला सुरक्षित
November 25, 2026
मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में होटल से मदद मांगते हुए भागी युवती को पुलिस ने सुरक्षित निकाला। युवक छत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE