LIVE UPDATE
भारत

भारतीय नौसेना ने पकड़ी 500 किलो ड्रग्स की खेप, श्रीलंकाई नौसेना के साथ संयुक्त ऑपरेशन

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने समुद्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 500 किलोग्राम नशीले पदार्थ (क्रिस्टल मेथ) जब्त किए हैं। इस ऑपरेशन को श्रीलंकाई नौसेना के सहयोग से अंजाम दिया गया। श्रीलंकाई झंडे वाली नावों पर छापेमारी कर नशीले पदार्थों की खेप पकड़ी गई। यह ऑपरेशन दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और क्षेत्रीय सुरक्षा के प्रति उनके संयुक्त संकल्प को दर्शाता है। भारतीय नौसेना ने पकड़ी 500 किलो ड्रग्स की खेप, श्रीलंकाई नौसेना के साथ संयुक्त ऑपरेशन

श्रीलंकाई नौसेना से मिली थी जानकारी

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय नौसेना को इनपुट दिया था कि श्रीलंका झंडे वाली मछली पकड़ने वाली नावें नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं। इस सूचना पर भारतीय नौसेना ने तेजी से कार्रवाई की और निगरानी शुरू कर दी। भारतीय नौसेना ने पकड़ी 500 किलो ड्रग्स की खेप, श्रीलंकाई नौसेना के साथ संयुक्त ऑपरेशन

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

हवाई और समुद्री निगरानी से पकड़ी गईं नावें

गुरुग्राम स्थित सूचना संलयन केंद्र (हिंद महासागर क्षेत्र) से मिले इनपुट के आधार पर भारतीय नौसेना ने लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान और दूर से संचालित विमानों के जरिए हवाई निगरानी शुरू की। इसके साथ ही एक नौसैनिक जहाज को भी तैनात किया गया। इन प्रयासों के तहत दो संदिग्ध नावों की पहचान की गई और उन्हें घेर लिया गया। भारतीय नौसेना ने पकड़ी 500 किलो ड्रग्स की खेप, श्रीलंकाई नौसेना के साथ संयुक्त ऑपरेशन

500 किलो क्रिस्टल मेथ बरामद

भारतीय और श्रीलंकाई नौसेनाओं के संयुक्त ऑपरेशन में दोनों नावों की तलाशी के दौरान लगभग 500 किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए गए। पकड़ी गई नावों के चालक दल और जब्त नशीले पदार्थों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दिया गया। भारतीय नौसेना ने पकड़ी 500 किलो ड्रग्स की खेप, श्रीलंकाई नौसेना के साथ संयुक्त ऑपरेशन

क्षेत्रीय सुरक्षा में नौसेनाओं की भूमिका

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह ऑपरेशन भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं के बीच घनिष्ठ संबंध और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। यह मादक द्रव्य तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में दोनों देशों के बढ़ते सहयोग का प्रमाण है। भारतीय नौसेना ने पकड़ी 500 किलो ड्रग्स की खेप, श्रीलंकाई नौसेना के साथ संयुक्त ऑपरेशन

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE