LIVE UPDATE
भारतखेल

हॉकी में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, 10-2 से हराया

NCG NEWS DESK Beijing:

एशियन गेम्स में भारतीय हाकी टीम ने आज पाकिस्तान को 10-2 से मात दी। यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत है। दोनों टीमों के बीच इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर 9-2 था, जो भारत ने ही हासिल किया था। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा चार गोल दागे वहीं वरुण कुमार ने दो गोल किए। ललित उपाध्याय, सुमित और शमशेर सिंह ने भी एक-एक गोल दागा, पाकिस्तान के लिए एमएस खान और अब्दुल वहीद राणा ने एक-एक गोल दागे। भारत ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ 10 गोल किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सार्वजनिक भवन में जुआ खेलते 19 जुआरी गिरफ्तार, ताशपत्ती व मोबाइल जब्त


इससे पहले एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने शनिवार को खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को 2-1 से हरा कर स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल लिया। हांगझोउ ओलंपिक सेंटर में सौरव घोषाल, महेश मनगांवकर और अभय सिंह की टीम ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। पाकिस्तान के इकबाल नासिर ने भारत के महेश मनगांवकर को 3-0 (11-8, 11-3, 11-2) से हराकर मुकाबले की शुरुआत की, लेकिन अगले ही मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी सौरव घोषाल ने मोहम्मद आसिम खान को 3-0 (11-5, 11-1, 11-3) से बराकर भारत को बराबरी दिलाई।


सार्वजनिक भवन में जुआ खेलते 19 जुआरी गिरफ्तार, ताशपत्ती व मोबाइल जब्त


Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE