LIVE UPDATE
भारतक्रिकेट

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान, नहीं बना सके ईशान किशन टीम में जगह

NCG NEWS DESK :

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सिरीज़ के पहले दो मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान शुक्रवार देर रात किया गया.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

भारत की इस 16 सदस्यीय टीम में तीन विकेटकीपर को रखा गया है. लेकिन ईशान किशन टीम में जगह नहीं बना सके. उनकी जगह उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को मौक़ा दिया गया है. हालांकि मुख्य विकेटकीपर की भूमिका में केएल राहुल ही होंगे.

टीम में केएस भरत, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार और आवेश ख़ान को भी शामिल किया गया है.

टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में ही होगी. तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को उप कप्तान बनाया गया है.

भारतीय टीम इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (कप्तान), ​शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव (चार स्पिनर), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान) मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आवेश ख़ान (चार तेज़ गेंदबाज़).

दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में होगा.

तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में, चौथा मैच 23 फरवरी से रांची में और पांचवां मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE